छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने नए सत्र 2025-26 के लिए मान्यता दे दी है। प्रदेश में इस वक्त 10 शासकीय मेडिकल कॉलेज हैं। जिनमें MBBS की करीब 1,430 सीटें है। अब ये कॉलेज इन सीटों पर एडमिशन दे पाएंगे।
हालांकि, NMC ने इन सभी कॉलेजों को सशर्त मान्यता दी है। दरअसल, प्रदेश का कोई भी कॉलेज NMC के टेस्टिंग नॉर्म्स और स्टैंडर्ड पर खरा नहीं उतरा है। कई कमियां है। ऐसे में NMC ने कहा कि सभी कॉलेजों की 4 महीने बाद फिर से समीक्षा की जाएगी।
इन केस दिए गए चार महीनों समस्या नहीं सुधरी, तो NMC इन कॉलेजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करेगा। NMC ने हर कॉलेज को उनकी कमियां गिनाई है। उसे दूर करने को कहा है। गौरतलब है कि प्रदेश के पांच निजी कॉलेजों में से एक को भी अब तक मान्यता नहीं मिली है।
किसी कॉलेज में सीट नहीं बढ़ाई गई, सिम्स की 30 सीटें कम हुई
NMC ने 10 में किसी भी शासकीय मेडिकल कॉलेज की सीटों में इजाफा नहीं किया है। हालांकि चिकित्सा शिक्षा संचालनालय की ओर से कहा गया है कि, किसी मेडिकल कॉलेज ने सीटें बढ़ाने के लिए आवेदन भी नहीं किया था। हालांकि सिम्स बिलासपुर की 30 सीटें घटाई जरूर गई है।
रायपुर के पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की बात करें, तो यहां पिछले सत्र में स्नातक में सीटें 150 से बढ़ाकर 200 की गई थीं। फिलहाल यहां 230 सीट हैं।