अंबिकापुर में पत्नी के मायके जाने से परेशान पति ने खुद का गला काट लिया और देर तक छटपटाता रहा

Chhattisgarh Crimesअंबिकापुर में पत्नी के मायके जाने से परेशान पति ने खुद का गला काट लिया और देर तक छटपटाता रहा। अंबिकापुर महामाया पहाड़ से लगे ग्राम बधियाचुआं में रहने वाले पप्पू लाल (28 साल) की शादी को 6 साल हो गए। वह अपने परिवार के साथ रहता था। दोनों के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था।

2 दिन पहले विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी। पति के बुलाने पर वह वापस आने से मना कर दी जिसके बाद उसने 27 जुलाई की रात धारदार हथियार से खुद का गला काट लिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में इलाज जारी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पत्नी के मायके जाने से परेशान था

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि युवक अपनी पत्नी के मायके जाने से परेशान था। उसकी पत्नी मायके चली गई है। उसने पत्नी को बुलाया लेकिन वह ससुराल नहीं आई। इससे वह परेशान था।

काटा अपना गला, हालत गंभीर

रविवार रात पप्पू लाल ने धारदार हथियार से अपना गला काट लिया। युवक की चीख सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ हालत में छटपटाते मिला। परिजन रात में ही उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।