छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि सभी पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। राज्य सरकार ने इस बार भी किसानों को समय पर भुगतान और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिछले साल धान खरीदी 14 नवंबर से 31 जनवरी 2025 तक चली थी। इसमें प्रदेश के 25.49 लाख किसानों ने हिस्सा लिया था और रिकॉर्ड 149.25 लाख टन धान खरीदा गया था। इस साल भी लक्ष्य यही है कि किसानों को समय पर भुगतान और सुविधाजनक प्रक्रिया मिले। एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन जरूरी

 

किसानों के पंजीकरण के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। इस साल किसान 31 अक्टूबर तक पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकृत किसानों को यूनीक फार्मर आईडी दी जाएगी, जिससे उनकी खरीदी प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होगी। अब तक 21.47 लाख किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर करे संपर्क

 

किसान पोर्टल से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर संपर्क किया जा सकता है। पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण के बाद किसान अपने गांव और खेत के अनुसार खरीदी केंद्रों में धान बेच सकते हैं।

 

राज्य सरकार ने खरीदी केंद्रों पर न केवल धान संग्रह की सुविधाएं सुनिश्चित की हैं, बल्कि किसानों के हित में भुगतान जल्द हो और प्रक्रिया में पारदर्शिता को भी प्राथमिकता दी है।

 

इस योजना से न केवल किसानों की आमदनी में स्थिरता आएगी, बल्कि छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन सत्र 2024-25 को सफल बनाने में भी मदद मिलेगी। किसानों के लिए समय पर रजिस्ट्रेशन और तैयारी बेहद महत्वपूर्ण है ताकि वे लाभ का पूरा हक ले सकें।