छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नवाखाई त्योहार के दिन दो ग्रामीणों ने एक-दूसरे को इतना मारा कि दोनों की सांसें रुक गई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नवाखाई त्योहार के दिन दो ग्रामीणों ने एक-दूसरे को इतना मारा कि दोनों की सांसें रुक गई। 14 अक्टूबर को तोयपारा गांव में त्योहार मनाया जा रहा था। इसी बीच दोनों के बीच आपस में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डंडे से खूब पीटा।

ग्रामीणों ने छुड़वाने की कोशिश की। फिर दोनों बेसुध होकर नीचे गिर गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की। लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। मामला पोलमपल्ली थाना क्षेत्र का है। फिलहाल, पुलिस को आशंका है कि इस मर्डर के पीछे और भी कुछ लोगों का हाथ हो सकता है, जिसकी जांच जारी है।

ग्रामीणों की मौजूदगी में विवाद

जानकारी के मुताबिक, 14 अक्टूबर को सुकमा जिले के तोयपारा गांव में नवाखाई त्योहार का आयोजन किया गया था। जिसमें पूरे गांव के लोग मौजूद थे। इसी बीच ग्रामीण पोडियम देवा (45) और पोडियम पोड़िया (35) के बीच आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे को बेदम पीटने लगे।

बेसुध होकर नीचे गिरे, हो गई मौत

जानकारी के मुताबिक, दोनों लाठी-डंडे से एक-दूजे को मारे। वहीं फिर दोनों बेसुध होकर नीचे गिर गए। ग्रामीणों ने छुड़वाने की कोशिश की। जब गांव के ग्रामीण और परिजन इन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश किए तो देखा दोनों की सांसें रुक गई थी। इनकी मौत हो गई। वहीं 14 अक्टूबर की देर शाम को इसकी जानकारी पुलिस को मिली।

पुलिस बोली- जांच कर रहे

पुलिस जवान भी मौके पर पहुंचे। अब पुलिस को इस हत्या पर शक है। इसलिए गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस हत्या के पीछे और भी कुछ लोगों के शामिल होने की संभावना है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या कैसे हुई, किसने की यह स्पष्ट होगा। जांच पूरी होने के बाद जानकारी दी जाएगी।