छ्त्तीसगढ़ के बस्तर जिले में जिंदा पैंगोलिन की तस्करी करते एक वाहन को जब्त किया गया है, जबकि पुलिस को चकमा देकर तस्कर गाड़ी छोड़ कर भाग निकले। पुलिस ने वाहन से जिंदा बरामद किया है। ऐसी अफवाह है कि पैंगोलिन के खाल से सेक्स पावर बढ़ाने की दवा बनती है। जिसकी कीमत लाखों में होती है। दरअसल, 1 जनवरी 2026 को दरभा थाना के प्रभारी के आदेश पर उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद मिश्रा और उनकी टीम तीरथगढ़ तिराहा के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन (CG18R9974) तिराहा पर आई और पुलिस ने उसे रोककर जांच की। जिसके बाद जवानों ने चेकिंग के लिए हाथ दिखाकर वाहन को रोकने के लिए कहा। इसी बीच पुलिस से करीब 50 मीटर की दूरी पर ही वाहन चालक ने गाड़ी रोकी और ड्राइवर समेत 3 से 4 युवक निकलकर भाग गए। जिसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली। जिसमें से जिंदा पैंगोलिन को बरामद किया गया।
वहीं पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
सेक्स पावर की दवा बनाने की अफवाह
लोगों में ऐसा भ्रम है कि पैंगोलिन की खाल से सेक्स पावर की दवा बनाई जाती है। इसलिए इंटरनेशनल मार्केट में भी इसकी अच्छी खासी डिमांड है। यही वजह है कि खरीददार बेचने वाले को इसकी मोटी रकम देता है। ये रकम लाखों में होती है। है।
3 से 7 साल की जेल
पैंगोलिन की तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई का भी प्रावधान है। इसका शिकार करने और इसकी तस्करी करने पर 3 से लेकर 7 साल की जेल और करीब 25 हजार रुपए आर्थिक दंड का प्रावधान है।