रायपुर। मनरेगा को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को लेकर कांग्रेस के विरोध पर कड़ा प्रहार किया। सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस केवल दिखावे के लिए विरोध कर रही है। उन्हें इस बात पर आपत्ति है कि योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाया गया, जबकि कांग्रेस ने गांधी जी के लिए कुछ नहीं किया।
2005 में लागू मनरेगा के दौरान कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों में 10.91 लाख धांधली की शिकायतें आई, जिसमें फर्जी मास्टर रोल बनाकर मजदूरों की राशि में भ्रष्टाचार किया गया।