छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता पर सर्राफा व्यापारी चांडकमल सोनी ने मारपीट करने का आरोप लगाया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता पर सर्राफा व्यापारी चांडकमल सोनी ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, जिला अध्यक्ष उनकी लॉज के 4th फ्लोर पर किसी लड़की के साथ जाते थे। जिसका CCTV फुटेज भी है। जब ऑब्जेक्शन किया और किराए का पैसा मांगा तो उन्हें पीटा गया।

उन्होंने कांग्रेसियों के साथ मिलकर गीदम थाने में लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने व्यापारी के इन आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि, मुझ पर जो आरोप लगे हैं यह गलत है। मेरी छवि धूमिल कर रहे हैं। मैं मानहानि का केस दर्ज करूंगा।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, चांडकमल सोनी गीदम के सर्राफा व्यापारी हैं। पुराने बस स्टैंड के सामने जेआर पैलेस नाम से उनकी लॉज है। भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने पिछले करीब 2 से 3 साल पहले फर्स्ट फ्लोर में एक हॉल किराए पर लिया था। जिसमें गणपति रेस्टोरेंट के नाम से होटल खोला है। नीचे ग्राउंड फ्लोर में एक और कांप्लेक्स लिया, जहां फास्ट फूड कैफे खोला है।

चांडकमल सोनी के मुताबिक, करीब 35 से 40 हजार रुपए मासिक किराया तय है। करीब साल भर पहले ही गीदम के रहने वाले संतोष गुप्ता को भाजपा का जिला अध्यक्ष बनाया गया था। तब से वे मेरे इन दोनों हॉल और दुकान का किराया नहीं दे रहे हैं। बार-बार कहने पर भी उन्होंने पैसे देने से मना किया। जब भी पैसों के बारे में कहता था तो मुझ पर अपने पद-पावर का दबाव बनाने की कोशिश करते रहे।

मेरी प्रतिष्ठा पर सवाल खड़े हो रहा था

उन्होंने बताया कि, मुझे अपने कर्मचारियों से और लॉज में लगे CCTV कैमरे को देखने पर पता चला कि, संतोष गुप्ता किसी लड़की को लेकर शाम 4 से 6 बजे लॉज के ऊपर जाते थे। हम सालों से व्यापार का काम कर रहे हैं। वहीं, मेरी प्रॉपर्टी में इस तरह की बातें सुनना मेरी प्रतिष्ठा पर सवाल खड़े हो रहा था। मेरी तबीयत भी ठीक नहीं रहती है। हार्ट पेशेंट हूं। इस घटना से मुझे मानसिक और शारीरिक क्षति पहुंची है।