छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव के कारण आज सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव के कारण आज सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं तापमान की बात करें तो उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक 1 से 3 डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के आसार हैं।

इसके साथ ही रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। पिछले 24 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 31.5°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 11°C रहा।

वहीं रायपुर और आसपास के जिलों में सुबह से कोहरा छाया हुआ है। रायपुर में दिन का तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। बलरामपुर, कोरिया और जशपुर में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम पूरी तरह खराब नहीं होगा, लेकिन बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है।