छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन सदन में राज्यपाल का अभिभाषण हुआ, जिसमें उन्होंने अपनी सरकार के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। उनके मुताबिक रायपुर में 300 बेड वाला सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनेगा। ग्रामीण महिलाओं के लिए 137 महतारी सदन बन चुके हैं। जबकि 212 निर्माणाधीन है। पिछले दो सालों में 532 नक्सली न्यूट्रलाइज्ड किए जा चुके हैं। 2704 ने नक्सलियों ने सरेंडर किया है। 2004 गिरफ्तार किए गए हैं।
25 फरवरी को इस अभिभाषण पर चर्चा होगी। इस बीच वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की। बजट, वित्तीय वर्ष 2026-27 का, कल यानी 24 फरवरी को पेश किया जाएगा। इसके साथ ही सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। जिलों में नालंदा लाइब्रेरी, रिंग रोड बनेगी
सत्र से पहले स्पीकर रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक विधानसभा के समिति कक्ष में हुई। बैठक में सीएम साय, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत डिप्टी सीएम अरुण साव समेत मंत्री और समिति के सदस्य मौजूद रहे।
इस बार का बजट गुड गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और उद्योग पर केंद्रित रहेगा, साथ ही युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए खास योजनाएं लाई जाएंगी। जिलों में नालंदा लाइब्रेरी, शहरों में स्टेडियम और रिंग रोड बनाए जाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पीएम सूर्यघर और आयुष्मान योजनाओं के लिए भी बजट में बड़ा प्रावधान प्रस्तावित है।