छत्तीसगढ़ की राजधानी में ठगों ने बुजुर्ग को ‘सीनियर सिटीजन कार्ड’ बनवाने का झांसा दिया और 5 लाख रुपए ठग लिए

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ की राजधानी में ठगों ने बुजुर्ग को ‘सीनियर सिटीजन कार्ड’ बनवाने का झांसा दिया और 5 लाख रुपए ठग लिए। ठगों ने पीड़ित किसान को एपीके फाइल डाउनलोड करवाई और किस्तों में अकाउंट से पैसे निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

अब पढ़ें क्या है पूरा मामला

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले गुलाम कादर खान के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉलर ने खुद को सरकारी विभाग का अधिकारी बताते हुए ‘सीनियर सिटीजन कार्ड’ के फायदे गिनाए।