छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप हुआ

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप हुआ है। नाबालिग बॉयफ्रेंड छात्रा को घुमाने के लिए डैम ले गया, जहां उसने बहलाकर उससे संबंध बनाए। सुनसान जगह में प्रेमी-प्रोमियों को देखकर बदमाशों की नियत बिगड़ गई। उन्होंने दोनों का अश्लील वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

बदमाश वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब 5 घंटे तक छात्रा को डराते रहे। बंधक बनाकर उससे छेड़छाड़ करते रहे। इस दौरान उन्होंने मारपीट भी की। छात्रा रोती रही, लेकिन नहीं माने। ब्लैकमेल कर एक बदमाश ने छात्रा से रेप किया फिर उसे घर जाने दिया। इस मामले पर नाबालिग प्रेमी और रेप करने वाले 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, रविवार (1 मार्च) दोपहर करीब 2 बजे 10वीं कक्षा की छात्रा को उसी का क्लासमेट छात्र बहला-फुसलाकर रजही डैम ले गया। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। सूनसान जगह में शादी का झांसा देकर क्लासमेट ने उससे संबंध बनाए।

दोपहर 2.30 बजे रजही निवासी वासुदेव विश्वकर्मा (21) और लोमन गोंड (28) ने दोनों का पीछा कर वहां पहुंच गए थे। इस दौरान चुपके से बदमाशों ने अश्लील वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

वीडियो दिखाकर छात्रा से छेड़छाड़, फिर गैंगरेप

दल्लीराजहरा पुलिस के अनुसार, आरोपी वासुदेव विश्वकर्मा और लोमन गोंड ने छात्रा को 5 घंटे तक बंधक बनाया था। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार छेड़छाड़ की। डराया-धमकाया और मारपीट भी की।

दोपहर 3 बजे से रात तक डैम में बैठाकर ब्लैकमेल करते रहे। इसके बाद रात 8.30 बजे छात्रा से बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे घर जाने दिया। डर के कारण क्लासमेट विरोध नहीं कर सका।

ट्यूशन जाने निकली, गार्डन के पास मिली स्कूटी

दोपहर में ट्यूशन के लिए निकली छात्रा जब शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने पहले ट्यूशन क्लास में पूछताछ की, फिर उसकी सहेलियों के घर जाकर तलाश की, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली।

देर शाम गार्डन के पास उसकी स्कूटी संदिग्ध हालात में खड़ी मिली। इसके बाद परिजन तत्काल थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

रजही डैम से रात 9:30 बजे घर लौटी छात्रा

इधर, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी थी, तभी रात 9:30 बजे सूचना मिली कि छात्रा घर वापस लौट आई है। घर पहुंचने के बाद उसने अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उसी रात एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए देर रात तक आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया।