महुआ फूल बिनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला 

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes

गरियाबंद वन मंडल के वन परिक्षेत्र सड़क परसूली अंतर्गत ग्राम कोचई मुड़ा में आज मंगलवार को सुबह एक भालू ने ग्रामीण पर हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार महुआ फूल बीनने जंगल गए पुराणिक राम यादव (45 वर्ष) पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। हमले में उनके सिर, चेहरे और दाहिने हाथ के नीचे के हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास मौजूद साथी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक भालू जंगल की ओर भाग चुका था।

साथियों ने घायल को घर लाकर घटना की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले गए।

वन विभाग की टीम द्वारा पीड़ित के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की गई।