छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी मोवा स्थित ‘साहस नशामुक्ति केंद्र’ से इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी मोवा स्थित ‘साहस नशामुक्ति केंद्र’ से इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। नशे की लत छुड़ाने के नाम पर एक आदिवासी युवक को बेरहमी से पीटा गया।

प्रताड़ना का आलम यह था कि युवक की मानसिक स्थिति बिगड़ गई और उसके शरीर पर जख्मों के गहरे निशान हैं। घटना का एक विचलित करने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें केंद्र संचालिका का बेटा मरीजों के साथ मारपीट करता दिख रहा है।

पीडित युवक का नाम अंकुर माझी और आरोपी का नाम अनिकेश शर्मा बताया जा रहा है। अंकुर मांझाी से ‘साहस नशामुक्ति केंद्र’ में मारपीट की घटना सितंबर–अक्टूबर 2025 में हुई है। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर मामला अभी प्रकाश में आया है।