बलरामपुर जिला मुख्यालय के पास NH-343 राष्ट्रीय राजमार्ग पर डूमरखी बैरियर के समीप एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर जिला मुख्यालय के पास NH-343 राष्ट्रीय राजमार्ग पर डूमरखी बैरियर के समीप एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रेलर में भीषण आग लग गई। यह घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई।

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर बलरामपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहा था। बलरामपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डूमरखी बैरियर के पास अचानक नियंत्रण खोने से वाहन पेड़ से टकरा गया।

जोरदार थी टक्कर

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ ही पलों में पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।