रेटिनोब्लास्टोमा से जूझ रही 3 वर्षीय करीना का सफल उपचार

Chhattisgarh CrimesChhattisgarh Crimesपूरन मेश्राम/मैनपुर।छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु योजना गरियाबंद जिले के वनांचल क्षेत्र में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है। मैनपुर विकासखंड के ग्राम साहेबिनकछार के आदिवासी परिवार की 3 वर्षीय मासूम बच्ची करीना नागेश को आंखों की गंभीर बीमारी रेटिनोब्लास्टोमा से मुक्त कराकर नया जीवन दिया गया है। चिरायु दल अ मैनपुर की सजगता से बच्ची का एम्स रायपुर में निशुल्क और सफल उपचार हुआ है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा खंड चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में चिरायु दल अ ने सक्रियता दिखाई। टीम के प्रमुख डॉक्टर रमन माथुर,तुलसीदास मानिकपुरी और ब्रिज कंवर ने बच्चों की पहचान से लेकर इलाज तक अथक प्रयास किया। इस पुनित कार्य मे जनपद सभापति देवभोग देवेंद्र सिंह ठाकुर,आदिवासी राजगोंड समाज केंद्र सभा झरगांँव,ग्रुप सभा कोयबा के समाज जनों,क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियो का पूरा सार्थक सहयोग रहा। सफल इलाज के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्ची को सकुशल उसके गृह ग्राम पहुंँचाया। परिजनों ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार जताया है। जिनकी लोक कल्याणकारी योजनाओं के कारण यह इलाज संभव हो सका।