कोंडागांव जिले के बायपास स्थित पलारी चौक पर शुक्रवार को एक सड़क हादसा हुआ

Chhattisgarh Crimesकोंडागांव जिले के बायपास स्थित पलारी चौक पर शुक्रवार को एक सड़क हादसा हुआ। धान से लदे एक ट्रक ने स्कूटर को कुचल दिया, जिससे स्कूटर सवार प्रधान आरक्षक और एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति स्कूटर से पलारी चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के कारण दोनों स्कूटर सवार सड़क पर गिरकर ट्रक के नीचे आ गए, जिससे उनकी तत्काल मृत्यु हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कोंडागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों में एक प्रधान आरक्षक और दूसरा स्थानीय ग्रामीण था।

तेज रफ्तार और लापरवाही से हादसा, ट्रक जब्त

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और उसके ड्राइवर की तलाश कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज गति और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बायपास और चौक-चौराहों पर भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।