जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया

Chhattisgarh Crimesजशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।

थाना फरसाबहार क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय महिला ने 10 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि गांव का ही आरोपी मुकेश पैंकरा (33) लंबे समय से उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

कोर्ट मैरिज कराने के बहाने ले जा कर दुष्कर्म किया

महिला के अनुसार, आरोपी उसे बार-बार विवाह का भरोसा दिलाकर बहलाता-फुसलाता था और इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने यह भी बताया कि 9 अप्रैल को आरोपी उसे कोर्ट मैरिज कराने के बहाने जशपुर ले जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक सुनसान स्थान पर उसने दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया।

इन धाराओं पर कार्रवाई

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए फरसाबहार पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 376(2)(N) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की विस्तृत विवेचना शुरू की गई।

रिमांड पर जेल भेजा

जांच के दौरान पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश पैंकरा को हिरासत में लिया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस महिलाओं से जुड़े अपराधों को लेकर बेहद संवेदनशील है। ऐसे मामलों में आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।