छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में उधार में दिए 5 करोड़ वापस नहीं मिलने पर कारोबारी ने अपने पूरे परिवार के साथ जहर पी लिया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में उधार में दिए 5 करोड़ वापस नहीं मिलने पर कारोबारी ने अपने पूरे परिवार के साथ जहर पी लिया। सुसाइड की कोशिश के बाद चारों की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार रात की है।

व्यापारी ने 3 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें 4 से 5 करोड़ के लेनदेन का जिक्र है। देनदारों ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया था। जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके चलते वो मानसिक रूप परेशान थे। इसलिए व्यापारी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, योगेश जैन (42) की लोहारा रोड स्थित भागो टोला के पास बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। 14 अप्रैल की रात ढाई बजे योगेश ने अपने बड़े भाई लक्ष्मीचंद को फोन कर जानकारी दी कि पत्नी सुमन जैन (37), बेटे प्रिंस (17) और बेटी तारिका (16) को उसने जहर (कीटनाशक) दे दिया, फिर खुद भी पी लिया।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और सभी को तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।