छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहां दुल्हन खुद बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहां दुल्हन खुद बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची। शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हे की विदाई हुई। इस दौरान वह फूट-फूटकर रो पड़ा, परिवार वालों ने भी रोते हुए दूल्हे को विदाई दी। अब दूल्हा ससुराल में घर जमाई बनकर रहेगा।

मामला मैनपाट ब्लॉक के सुपलगा का है। वहीं अब शादी और विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। दरअसल पैगा निवासी दुल्हन देवमुनी एक्का का कोई भाई नहीं है। वे चार बहनें हैं, पिता मोहन एक्का एक बड़े किसान हैं।

ऐसे में वे ऐसे दामाद की तलाश में थे, जो घर जमाई बनकर उनके साथ रह सके। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता सुपलगा निवासी बरवा परिवार के युवक बिलासुस बरवा से तय किया। बिलासुस घर जमाई बनने के लिए राजी हो गया।