छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक युवती ने जहर पीकर जान दे दी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक युवती ने जहर पीकर जान दे दी। पुलिस को मामले में जांच करने पर जानकारी हुई कि युवती ने अपने मंगेतर की प्रताड़ना से तंग आकर जहर का सेवन किया। जिसके बाद आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

चक्रधर नगर क्षेत्र में रहने वाली 29 वर्षीय युवती ने 9 सितबंर को जहर सेवन कर ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

तब पुलिस द्वारा मृतिका के परिजनों से बयान लिया, जिसमें जानकारी हुई कि युवती का विवाह मई 2025 में छाल थाना क्षेत्र के ग्राम चुहकीमाल में रहने वाले केशव पटेल के साथ तय हुआ था।

दिसबंर माह में दोनों का शादी होना था। ऐेस में शादी से ठीक एक सप्ताह पहले युवती ने अपने परिजनों को बताया था कि आरोपी उसे धोखा दे रहा है और उसका किसी अन्य युवती से प्रेम संबंध है।

जिससे वह विवाह करना चाहता है। आरोपी द्वारा लगातार फोन कर युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था, जिससे वह अत्यधिक तनाव में थी।

परेशान होकर युवती ने जहर पी लिया इसी प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने 9 सितबंर 2025 को अपने घर में जहर पी ली। इससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी ने उसी युवती से विवाह कर लिया, जिसके साथ उसके संबंध होने की जानकारी सामने आई थी।

जांच में आरोपी द्वारा युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर शुक्रवार को थाना में अपराध दर्ज किया और पुलिस आरोपी के घर पहुंची।

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया जहां उससे पूछताछ किया। तब उसने युवती से शादी तय होना और बातचीत की पुष्टि की, साथ ही यह भी स्वीकार किया कि उसकी पूर्व प्रेमिका से लगातार संपर्क बना हुआ था।

केशव ने यह भी बताया कि घटना के दिन युवती ने उसे फोन कर जहर सेवन करने की जानकारी दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेजा है।