दुर्ग जिले के सुपेला थाना इलाके में पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई की

Chhattisgarh Crimesदुर्ग जिले के सुपेला थाना इलाके में पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। डेरा बस्ती फरीद नगर में रहने वाली एक महिला और उसके बेटे को गांजा बेचते पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 2.93 किलो गांजा, एक मोबाइल और कैश बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, 21 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फरीद नगर की डेरा बस्ती में गांजा बेचा जा रहा है। पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी महिला नंदनी धुर्वे के पास से एक थैले में रखा 1.780 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 90 हजार रुपए बताई जा रही है। इसी दौरान उसके साथ मौजूद एक नाबालिग लड़के के पास से भी 1.150 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत करीब 55 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन और 300 रुपए कैश भी जब्त किए हैं। इस तरह कुल मिलाकर करीब 1 लाख 55 हजार रुपए की सामग्री जब्त की गई।

 

मां देती थी बेचने के लिए गांजा

 

पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि, यह गांजा उसकी मां ही उसे बेचने के लिए देती थी। बिक्री से जो पैसे मिलते थे, वह मां को ही सौंप देता था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने मामले को और गंभीरता से लिया और दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया।

 

इस मामले में सुपेला थाने में केस दर्ज किया है। पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग को भी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई में लिया गया। नेटवर्क की होगी जांच

 

पुलिस ने इस मामले में दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि कहीं इस नेटवर्क से और लोग भी जुड़े हुए तो नहीं हैं।

 

शुरुआती जांच में सामने आया है कि, आरोपी महिला जल्दी पैसे कमाने के लालच में यह काम कर रही थी और अपने बेटे को भी इसमें शामिल कर लिया था। फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि गांजा कहां से लाया जा रहा था और इसे किन-किन लोगों को बेचा जा रहा था।