बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बीयर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बीयर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 8 मई को शाम करीब 7 बजे वाहन चेकिंग के दौरान की गई। आरोपियों के पास से 20 केन किंगफिशर बीयर और एक बाइक जब्त की गई है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रघुनाथनगर थाने में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम केसारी की ओर से आ रही एक होंडा एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने चेकिंग देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस स्टाफ ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी

पकड़े गए व्यक्तियों ने अपनी पहचान चालक रविंद्र कुमार साहू (25), और पीछे बैठे रामप्यारे साहू (23),के रूप में बताई। निवासी सरना दोनों आरोपी सरना निवासी हैं।

उनकी बाइक पर एक सफेद बोरी में 20 नग किंगफिशर केन बीयर रखी मिली, जिसकी कीमत 2800 रुपये आंकी गई है। बीयर के संबंध में संतोषजनक जवाब न दे पाने पर पुलिस ने बीयर और बाइक को मौके पर जब्त कर लिया।

रघुनाथनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 49/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने पर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।