सोमवार, 11 मई को कामकाजी सप्ताह की शुरुआत कई राशियों के लिए फैसले, जिम्मेदारी और नए अवसर लेकर आएगी

Chhattisgarh Crimesसोमवार, 11 मई को कामकाजी सप्ताह की शुरुआत कई राशियों के लिए फैसले, जिम्मेदारी और नए अवसर लेकर आएगी। मेष राशि वालों के प्रॉपर्टी या दस्तावेजी कामों में सफलता मिल सकती है। मिथुन राशि वालों की अथॉरिटी बढ़ेगी और प्रमोशन के रास्ते खुल सकते हैं।

कर्क राशि वालों को नए काम या स्टार्टअप में उत्साह मिलेगा। तुला राशि वाले कठिन स्थिति को धैर्य से संभाल लेंगे। वृश्चिक राशि वालों को प्रमोशन या नई जाब के लिए काल आ सकता है। धनु राशि वालों को रियल एस्टेट या जमीन से जुड़े कामों में फायदा होगा। कुंभ राशि वालों को करियर में नई चमक और पहचान मिल सकती है।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – द जस्टिस आज का दिन न्याय, संतुलन और कर्मफल का है। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक संपत्ति के विवाद सुलझने की दिशा में बढ़ेंगे। बुजुर्गों के साथ दस्तावेजी कामों में व्यस्तता रहेगी। होममेकर घर के बजट का आकलन करेंगी। आर्थिक पक्ष निष्पक्ष फैसलों से मजबूत होगा। किसी पुराने वादे को निभाने का समय है। बिजनेसमैन के लिए टैक्स और कागजी कामों के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा।

करियर – आडिटिंग और न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन सफल रहेगा। सरकारी कामों में पारदर्शिता रखें। अकाउंट्स के क्षेत्र में काम करने वालों को कार्यकुशलता के लिए पहचान मिल सकती है। नए एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने से पहले कानूनी सलाह जरूर लें। ईमानदारी से किए गए कामों से प्रमोशन की राह खुल सकती है। वर्कप्लेस पर अनुशासन और निष्पक्षता बनाए रखना जरूरी होगा। लव – प्रेम में सच्चाई और ईमानदारी की जीत होगी। लांग टर्म रिलेशनशिप में शादी से जुड़ी कानूनी औपचारिकताएं पूरी हो सकती हैं। अविवाहितों के लिए किसी गंभीर और नियम-पसंद व्यक्ति का प्रस्ताव आ सकता है। रिश्तों में आए उतार-चढ़ाव अब संतुलन की ओर बढ़ेंगे। दोस्ती में विश्वास और गहरा होगा। हेल्थ – शरीर में पानी की कमी न होने दें, पथरी जैसी समस्या उभर सकती है। ज्यादा नमक और मसालेदार चीजों से परहेज करें। ताजे जूस और नारियल पानी का सेवन बढ़ाएं। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 6

वृष – द डेविल आज का दिन लालच, मोह और गलत आकर्षण से बचने का है। आर्थिक निवेश में शार्टकट भारी पड़ सकता है। बिजनेसमैन किसी भी अनैतिक डील से दूर रहें। होममेकर घर की सुख-सुविधाओं पर फिजूलखर्ची कर सकती हैं। बच्चों की संगति और आदतों पर पैनी नजर रखें। वातावरण में थोड़ा मानसिक दबाव महसूस होगा। उधार देने से बचें, पैसा अटकने की आशंका है।

करियर – शेयर मार्केट और हाई रिस्क ट्रेडिंग से जुड़े लोगों को आज नुकसान हो सकता है। ऑफिस में सहयोगियों की चापलूसी से सावधान रहें। किसी भी गैरकानूनी काम में शामिल होने से करियर पर असर पड़ सकता है। नई जाब के प्रलोभन में आने से पहले कंपनी की प्रोफाइल अच्छी तरह जांच लें। गलत रास्ता तुरंत फायदा दे सकता है, लेकिन आगे परेशानी बढ़ाएगा। लव – प्रेम में जुनून और जलन का मिला-जुला असर रहेगा। पार्टनर पर ज्यादा नियंत्रण रखने की कोशिश रिश्तों में दरार डाल सकती है। लांग डिस्टेंस रिलेशनशिप में शक की गुंजाइश बढ़ेगी। अविवाहितों को किसी धोखेबाज व्यक्ति के प्रति आकर्षण हो सकता है। रिश्तों में भौतिक सुखों से ज्यादा भावनात्मक गहराई तलाशें। अनबन मानसिक पीड़ा दे सकती है। हेल्थ – ज्यादा कैफीन के सेवन से सेहत बिगड़ सकती है। शरीर में विषैले तत्व बढ़ने से आलस और भारीपन रहेगा। डिटाक्स ड्रिंक और सादा भोजन अपनाएं। लकी कलर – पिजन ग्रे, लकी नंबर – 4

मिथुन – द एम्परर आज का दिन अधिकार, शासन और अनुशासन का है। पारिवारिक मामले में पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति का प्रभाव रहेगा। व्यवसायियों के लिए सरकारी टेंडर या बड़े कांट्रैक्ट मिलने के योग हैं। गृहणियां घर के नियम और खर्चों में बड़े बदलाव कर सकती हैं। आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। किसी बड़े कार्यक्रम या मांगलिक काम की कमान आपको मिल सकती है।

करियर – प्रशासनिक सेवाओं और स्टेट सर्विसेज की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन जोश से भरा रहेगा। मैनेजमेंट में आपकी लीडरशिप और कमांडिंग पावर की प्रशंसा होगी। आर्किटेक्ट्स को बड़े प्रोजेक्ट का नेतृत्व मिल सकता है। ऑफिस में आपकी अथारिटी बढ़ेगी और प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। नए बिजनेस वेंचर के लिए अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव मजबूत रहेगा। लव – प्रेम में थोड़ा रूखापन और बेमन-सी स्थिति रह सकती है। पार्टनर के साथ बातचीत में इगो को बीच में न आने दें। लांग टर्म रिलेशनशिप में जिम्मेदारियां निभाने पर ज्यादा जोर रहेगा। अविवाहितों के लिए किसी उच्च पदस्थ और प्रभावशाली व्यक्ति का रिश्ता आ सकता है। रिश्तों में कोमलता और लचीलापन लाने की कोशिश करें। हेल्थ – हड्डियों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। कैल्शियम की कमी महसूस हो सकती है। भारी व्यायाम से बचें। दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन बढ़ाएं। मानसिक रूप से आप खुद को ताकतवर महसूस करेंगे। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 1

कर्क – एस ऑफ वांड्स आज का दिन नई ऊर्जा, शुरुआत और प्रेरणा का है। परिवार में किसी नए काम का श्रीगणेश हो सकता है। बिजनेसमैन के लिए नए निवेश या योजना पर आगे बढ़ने का समय अनुकूल है। होममेकर अपने पैशन को नया आयाम देंगी। बच्चों में नया उत्साह और रचनात्मकता दिखेगी। आर्थिक लाभ के नए स्रोत अचानक खुल सकते हैं। किसी लंबी यात्रा की योजना भी बन सकती है।

करियर – एडवरटाइजिंग और मास मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज नए आइडिया लांच करने का दिन है। कंटेंट राइटर्स और क्रिएटिव डायरेक्टर्स को बड़े क्लाइंट्स मिल सकते हैं। स्टार्टअप शुरू करने वालों को फंडिंग के अवसर मिलेंगे। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलने से उत्साह बढ़ेगा। आपकी ऊर्जा और उत्साह की सराहना होगी। लव – प्रेम संबंधों में नई चिंगारी और उत्साह आएगा। पार्टनर के साथ किसी एडवेंचर ट्रिप या डेट पर जाने का मौका मिल सकता है। लांग टर्म रिलेशनशिप में आपसी आकर्षण और रोमांस बढ़ेगा। अविवाहितों के जीवन में किसी ऊर्जावान और पैशनेट व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। प्यार में नया जोश और उमंग बनी रहेगी। हेल्थ – तेज धूप की वजह से सनबर्न या स्किन रैशेज की समस्या हो सकती है। शरीर में ज्यादा गर्मी के कारण बुखार या सिरदर्द की संभावना है। पर्याप्त मात्रा में शीतल पेय और पानी का सेवन करें। लकी कलर – गोल्डन येलो, लकी नंबर – 3

सिंह – नाइन ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन मानसिक तनाव और अनचाही चिंताओं का है। पारिवारिक कलह की आशंका मन को परेशान कर सकती है। बिजनेसमैन को भविष्य में होने वाले घाटे का काल्पनिक डर सता सकता है। होममेकर घर की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहेंगी। आर्थिक मामलों में असुरक्षा महसूस होगी। दिन को शांत मन से संभालना जरूरी है।

करियर – साइबर सिक्योरिटी और डेटा एनालिसिस के क्षेत्र में काम करने वालों को आज काम का भारी दबाव महसूस होगा। ऑफिस में डेडलाइन को लेकर घबराहट हो सकती है। सहकर्मियों की गलतियों का असर आप पर आ सकता है। नई नौकरी के आफर में अनिश्चितता रहेगी। वर्तमान स्थिति में अपनी एकाग्रता बनाए रखना ही सबसे अच्छा समाधान है। लव – प्रेम संबंधों में अफसोस और दुख का भाव रह सकता है। पुरानी गलतियों की यादें पार्टनर के साथ रिश्तों में कड़वाहट ला सकती हैं। लांग डिस्टेंस रिलेशनशिप में असुरक्षा और शक की भावना बढ़ सकती है। अविवाहित लोग अकेलेपन और बीते हुए समय की यादों में डूबे रहेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला आज टालना बेहतर होगा। हेल्थ – एंग्जायटी और डरावने सपनों की वजह से नींद पूरी नहीं होगी। सिर भारी रह सकता है। डार्क चाकलेट और हर्बल टी का सेवन राहत देगा। सोने से पहले मेडिटेशन और किताब पढ़ना फायदेमंद रहेगा। लकी कलर – वार्म कोरल, लकी नंबर – 9

कन्या – थ्री ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन भावनात्मक चोट और कड़वे सच का सामना करने का है। परिवार में किसी प्रियजन की बात से मन दुखी हो सकता है। बिजनेसमैन के लिए पार्टनरशिप में तनाव या टूटन जैसी स्थिति बन सकती है। होममेकर किसी पुराने धोखे को याद कर भावुक रहेंगी। अचानक आए खर्चे बजट बिगाड़ सकते हैं। बच्चों के साथ वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। वातावरण में उदासी रहेगी, इसलिए खुद को शांत रखें।

करियर – इंश्योरेंस और लिक्विडेशन के क्षेत्र में काम करने वालों को क्लाइंट्स की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। ऑफिस में छंटनी या कांट्रैक्ट खत्म होने की खबर परेशान कर सकती है। स्टाक मार्केट में आज पैसा लगाने से बचें, नुकसान संभव है। मैनेजमेंट में आपकी योजनाओं को रिजेक्ट किया जा सकता है। धैर्य से काम लेना जरूरी होगा। लव – प्रेम संबंधों में हार्टब्रेक या अलगाव जैसी स्थिति बन सकती है। पार्टनर के साथ हुई बहस किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से बढ़ सकती है। लांग टर्म रिलेशनशिप में भरोसे की कमी खलेगी। रिश्तों में आई दरार को भरने के लिए अभी समय सही नहीं है। अपनी भावनाओं को काबू में रखें और मौन का सहारा लें। हेल्थ – ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ सकता है। सांस लेने में तकलीफ महसूस हो तो तुरंत आराम करें। तैलीय और मसालेदार भोजन से परहेज करें। योग और हल्के संगीत का सहारा लें। लकी कलर – पेस्टल ग्रीन, लकी नंबर – 5

तुला – द स्ट्रेंथ आज का दिन आंतरिक शक्ति, साहस और धैर्य का है। पारिवारिक विवादों को आप अपनी सूझबूझ से सुलझा लेंगे। बिजनेसमैन के लिए मुश्किल क्लाइंट्स को संभालने का दिन है। होममेकर अपनी इच्छाशक्ति से घर की बड़ी समस्या हल करेंगी। बच्चों में आत्मविश्वास और निडरता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष धीरे-धीरे लेकिन स्थिरता के साथ मजबूत होगा। वातावरण में संकल्प और साहस का भाव रहेगा।

करियर – फिजिकल ट्रेनिंग, एथलेटिक्स और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी से जुड़े लोगों के लिए दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। जिम ट्रेनर्स और स्पोर्ट्स कोचेस को नई पहचान मिल सकती है। ऑफिस में चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट्स को आप अपनी कुशलता से पूरा करेंगे। आपके धैर्य और सहनशक्ति की वरिष्ठों द्वारा सराहना होगी। नई ऊंचाई पाने के लिए आज आप पूरी ताकत लगा देंगे। लव – प्रेम संबंधों में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। पार्टनर के गुस्से को आप अपने धैर्य से शांत कर देंगे। लांग टर्म रिलेशनशिप में आपसी समझ और विश्वास की नई मिसाल बनेगी। रिश्तों में आई खटास को आप अपनी मिठास से दूर कर सकते हैं। धैर्य और प्यार साथ रखें। हेल्थ – विटामिन-बी की कमी से शरीर में कमजोरी और सुस्ती महसूस हो सकती है। मांसपेशियों में थकान और सहनशक्ति में कमी आ सकती है। ड्राई फ्रूट्स और हरी सब्जियों का सेवन बढ़ाएं। लकी कलर – बेज, लकी नंबर – 2

वृश्चिक – द जजमेंट आज का दिन आत्म-साक्षात्कार और पुराने कामों के परिणाम का है। परिवार में कोई रुका हुआ फैसला अचानक आपके पक्ष में आ सकता है। बिजनेसमैन के लिए पुराने निवेश से बड़े फायदे के योग हैं। होममेकर पुराने संबंधों को फिर से जीवंत करेंगी। बच्चों की पिछली मेहनत का फल आज प्रशंसा के रूप में मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन परिवर्तनकारी रहेगा। किसी बड़ी जिम्मेदारी का अहसास होगा।

करियर – ब्राडकास्टिंग, जर्नलिज्म और पब्लिक स्पीकिंग से जुड़े लोगों के लिए आज अपनी बात दुनिया तक पहुंचाने का दिन है। पाडकास्टर्स और रेडियो जाकी को नई लोकप्रियता मिल सकती है। प्रमोशन मिलने के योग हैं। नई जाब के लिए काल आ सकता है। आपकी आवाज और विचारों का प्रभाव दूसरों पर पड़ेगा। लव – प्रेम में माफी और सुधार का दिन है। लांग टर्म रिलेशनशिप में विवाह का अंतिम फैसला हो सकता है। अविवाहितों के लिए किसी पुराने प्रेमी की वापसी या नए रिश्ते का स्पष्ट संकेत मिल सकता है। रिश्तों में पारदर्शिता और ईमानदारी से खोया हुआ विश्वास वापस आएगा। हेल्थ – वोकल कार्ड्स या गले में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। आवाज बैठने या बोलने में तकलीफ की संभावना है, इसलिए ठंडी चीजों से बचें। शरीर के टाक्सिन्स बाहर निकालने के लिए डिटाक्स प्रक्रिया अपनाएं। लकी कलर – आलिव ग्रीन, लकी नंबर – 5

धनु – क्वीन ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन व्यावहारिकता, पोषण और समृद्धि का है। पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में आपका विशेष योगदान रहेगा। बिजनेसमैन के लिए रियल एस्टेट या कृषि भूमि से लाभ के योग हैं। होममेकर घर के राशन, बचत और संचय पर ध्यान देंगी। बच्चों को आपसे भावनात्मक और आर्थिक संबल मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुरक्षित और समृद्ध बनी रहेगी।

करियर – नर्सिंग, हार्टिकल्चर और इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए दिन श्रेष्ठ है। डेकोरेशन और इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में नए और बड़े प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। ऑफिस में आपकी देखरेख और प्रबंधन कौशल की प्रशंसा होगी। फ्रीलांसर्स को स्थायी क्लाइंट्स से लाभ मिलेगा। लव – प्रेम संबंधों में स्थिरता और सुरक्षा का भाव बना रहेगा। पार्टनर के साथ मिलकर घर की सुख-सुविधाओं पर निवेश कर सकते हैं। लांग टर्म रिलेशनशिप में प्यार और केयर का अनुभव होगा। रिश्तों में व्यावहारिकता और रोमांस का सुंदर संतुलन रहेगा। प्रियजन के साथ शानदार समय बिताने का मौका मिलेगा। हेल्थ – आयरन की कमी या एनीमिया के लक्षण महसूस हो सकते हैं। पालक, अनार और चुकंदर का सेवन बढ़ाएं। त्वचा की देखभाल के लिए प्राकृतिक माइस्चराइजर का प्रयोग करें। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 3

मकर – टू ऑफ कप्स आज का दिन आपसी तालमेल, समझौते और प्रेम का है। परिवार में भाईचारे और सहयोग का माहौल रहेगा। बिजनेसमैन के लिए नई पार्टनरशिप लाभदायक सिद्ध हो सकती है। होममेकर जीवनसाथी के साथ अच्छा सामंजस्य महसूस करेंगी। बच्चों के बीच आपसी प्रेम और बांडिंग बढ़ेगी। आर्थिक लेन-देन में पारदर्शिता रहेगी। किसी सामाजिक काम में आपको सम्मान मिल सकता है।

करियर – ह्यूमन रिसोर्स, क्लाइंट रिलेशंस और काउंसलिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन सफल रहेगा। इवेंट मैनेजमेंट और पीआर एजेंसी से जुड़े लोगों को नए बड़े कांट्रैक्ट्स मिलेंगे। नई नौकरी के इंटरव्यू में आपका व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। साझेदारी से लाभ मिलने की संभावना है। लव – प्रेम संबंधों में रोमांस और गहराई बढ़ेगी। पार्टनर के साथ सगाई या विवाह की बात पक्की हो सकती है। लांग टर्म रिलेशनशिप में आपसी समझ नई ऊंचाई पर पहुंचेगी। अविवाहितों के लिए सोलमेट से मिलने के प्रबल योग हैं। रिश्तों में संतुलन और खुशहाली रहेगी। शाम की काफी डेट साथी के साथ यादगार रहेगी। हेल्थ – पैरों में भारीपन या वाटर रिटेंशन की समस्या परेशान कर सकती है। नमक का सेवन कम करें और हल्की एक्सरसाइज करें। पर्याप्त पानी पिएं और हर्बल सूप लें। लकी कलर – रोज गोल्ड, लकी नंबर – 6

कुंभ – द स्टार आज का दिन नई आशा, शांति और ईश्वरीय मार्गदर्शन का है। पारिवारिक वातावरण में सुकून और सकारात्मकता महसूस होगी। बिजनेसमैन के लिए ब्रांडिंग और आनलाइन प्रचार के अच्छे नतीजे मिलेंगे। होममेकर आध्यात्मिक शांति और ध्यान का अनुभव करेंगी। बच्चों का मन पढ़ाई और कला में रमेगा। आर्थिक पक्ष में सुधार की नई किरण दिखेगी।

करियर – एस्ट्रोनामी, स्पेस साइंस और सोशल वर्क के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए दिन विशेष रहेगा। एविएशन सेक्टर में काम करने वालों को तरक्की के मौके मिलेंगे। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी और विजन की सराहना होगी। नई अपार्च्युनिटी मिलने से भविष्य सुरक्षित महसूस होगा। नई चमक और पहचान मिलने के योग हैं। लव – प्रेम संबंधों में नई उम्मीद और प्रेरणा का संचार होगा। पार्टनर के साथ संबंधों में आई कड़वाहट अब दूर होगी। लांग टर्म रिलेशनशिप में आपसी विश्वास और बढ़ेगा। रिश्तों में नई जान डालने के लिए आज का दिन अच्छा है। दोस्ती में निस्वार्थ प्रेम और सहयोग बना रहेगा। हेल्थ – वैरिकोज वेन्स या पैरों की नसों में खिंचाव की समस्या हो सकती है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन धीमा महसूस होने से सुस्ती रहेगी। विटामिन-सी युक्त फलों का सेवन बढ़ाएं। लकी कलर – कोक ब्राउन, लकी नंबर – 7

मीन – फाइव ऑफ वांड्स आज का दिन संघर्ष, चुनौती और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का है। परिवार में छोटी-छोटी बातों पर तीखी बहस हो सकती है। बिजनेसमैन को मार्केट में विरोधियों की चालों से सावधान रहना होगा। होममेकर घर के कामों के भारी बोझ से दबाव महसूस करेंगी। बच्चों के बीच पढ़ाई या किसी चीज को लेकर होड़ रहेगी। आर्थिक लाभ के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

करियर – स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, सेल्स टारगेट और डिफेंस सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन दौड़-भाग भरा रहेगा। ऑफिस में अपनी जगह बनाए रखने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। सहकर्मियों के साथ वैचारिक मतभेद काम में देरी करा सकते हैं। फ्रीलांसर्स को क्लाइंट्स के साथ नेगोशिएशन में परेशानी होगी। लव – प्रेम में इगो क्लैश और नोक-झोंक की संभावना है। पार्टनर की किसी बात का गलत अर्थ निकालने से विवाद बढ़ सकता है। लांग टर्म रिलेशनशिप में आपसी प्रतिस्पर्धा से बचें। अविवाहितों को किसी के प्रति आकर्षण महसूस होगा, लेकिन बात आगे बढ़ाने में अड़चन आएगी। रिश्तों में शांति बनाए रखने के लिए आज झुकना ही समझदारी होगी। हेल्थ – वर्कआउट के दौरान सावधानी बरतें। शरीर में एड्रेनालिन का स्तर बढ़ने से बेचैनी महसूस हो सकती है। हड्डियों में रगड़ या जोड़ों में आवाज आने जैसी परेशानी बढ़ सकती है। खानपान में प्रोटीन बढ़ाएं। लकी कलर – मिडनाइट ब्लू, लकी नंबर – 4