छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है और मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के सेंट्रल पार्ट (मध्य भाग) में अलग-अलग जगहों पर लू चलने की चेतावनी दी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है और मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के सेंट्रल पार्ट (मध्य भाग) में अलग-अलग जगहों पर लू चलने की चेतावनी दी है। हालांकि, इस दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं और बीते 24 घंटों में भी अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया।

प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जरूर हुई, लेकिन इससे लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। इस बीच, 45 डिग्री सेल्सियस के साथ बिलासपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।