बुधवार, 27 मई को मेष राशि वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है और फाइनेंस से जुड़े लोगों को लाभकारी प्रस्ताव मिलने के योग हैं। मिथुन राशि वालों की प्रस्तुति वरिष्ठों को प्रभावित करेगी और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों की लोकप्रियता बढ़ सकती है।
कन्या राशि वालों को उम्मीद से बेहतर लाभ मिल सकता है और कंटेंट क्रिएशन से जुड़े लोगों की पहचान बढ़ेगी। मकर राशि वालों को लंबे प्रयासों का संतोषजनक परिणाम मिलेगा। कुंभ राशि वालों को पसंद का प्रोजेक्ट मिल सकता है। मीन राशि वालों के लिए जर्नलिज्म और आईटी क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
मेष – ऐस ऑफ पेंटाकल्स घर में नई शुरुआत का उत्साह रहेगा। परिवार प्रॉपर्टी की योजनाओं पर गंभीर चर्चा करेगा। अचानक मिला अवसर आर्थिक दिशा मजबूत बना सकता है। बिजनेस में छोटा निवेश आगे बड़ा लाभ दे सकता है। किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज के मिलने से राहत मिलेगी। स्थिर सोच आपको लंबे समय का भरोसा देगी।
करियर – नौकरी में नई जिम्मेदारी आपकी पहचान मजबूत करेगी। फाइनेंस क्षेत्र में लाभकारी प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आईटी प्रोजेक्ट में आपकी योजना तुरंत सराही जाएगी। इंटरव्यू का परिणाम सकारात्मक रह सकता है। आज व्यावहारिक निर्णय करियर की नींव और मजबूत बनाएंगे। लव – रिश्तों में भरोसा धीरे-धीरे और गहरा महसूस होगा। सिंगल लोग किसी समझदार व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं। रिलेशनशिप में भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा संभव है। साथी आपकी जिम्मेदारी निभाने की आदत पसंद करेगा। प्रेम भावनाओं से अधिक स्थिरता पर आधारित रहेगा। हेल्थ – गर्दन में हल्की अकड़न परेशान कर सकती है। देर तक बैठने से पीठ भारी महसूस होगी। सुबह की स्ट्रेचिंग राहत देगी। पर्याप्त पानी शरीर को सक्रिय बनाए रखेगा। लकी कलर – पेस्टल येलो, लकी नंबर – 3
वृष – टेन ऑफ स्वॉर्ड्स आज किसी तनाव का अंत हो सकता है। घर में लंबे समय से चल रही उलझन धीरे-धीरे शांत होगी। परिवार के किसी सदस्य की बात मन को गहराई से प्रभावित कर सकती है। बिजनेस में पुराने नुकसान से सीख लेकर नई दिशा मिलेगी। रिश्तेदारों से दूरी बेहतर लगेगी। संघर्ष के बावजूद भीतर राहत का भाव रहेगा। जो समाप्त हो रहा है, वही नई शुरुआत का रास्ता बनाएगा।
करियर – कॉर्पोरेट क्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट का अचानक अंत नई जिम्मेदारी की शुरुआत करेगा। ग्राफिक डिजाइन क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम में बदलाव करना पड़ सकता है। लॉ फील्ड में पुराना मामला बंद होने की संभावना है। लव – रिश्तों में आज भावनात्मक थकान महसूस हो सकती है। सिंगल लोग पुराने जुड़ाव को छोड़ने का निर्णय ले सकते हैं। कुछ लोगों को किसी कड़वे सच का सामना करना पड़ेगा। दिल को समय देना जरूरी रहेगा। हर रिश्ता हमेशा साथ नहीं चलता, लेकिन हर अनुभव कुछ सिखाकर जाता है। भावनाएं धीरे-धीरे हल्की होने लगेंगी। हेल्थ – शरीर में कमजोरी और सुस्ती महसूस हो सकती है। ज्यादा स्क्रीन टाइम आंखों में तनाव बढ़ाएगा। गर्म पानी और पर्याप्त आराम राहत देंगे। भूखे रहने की आदत पाचन बिगाड़ सकती है। लकी कलर – ऐश ग्रे, लकी नंबर – 4
मिथुन – क्वीन ऑफ वांड्स आज आपका आत्मविश्वास लोगों को आकर्षित करेगा। घर में आपकी उपस्थिति से उत्साह और गर्मजोशी बनी रहेगी। परिवार के किसी आयोजन की जिम्मेदारी आप सहजता से संभाल लेंगे। बिजनेस में आपकी बातचीत लाभ दिला सकती है। महिलाएं आज विशेष रूप से प्रभावशाली भूमिका निभाएंगी। आपका साहस और आकर्षण माहौल को जीवंत बनाए रखेगा।
करियर – मीडिया क्षेत्र में काम करने वालों की लोकप्रियता बढ़ सकती है। इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को अचानक बड़ा अवसर मिलेगा। नौकरी में आपकी प्रस्तुति वरिष्ठों को प्रभावित करेगी। फैशन या ब्यूटी इंडस्ट्री में नई पहचान बनने के संकेत हैं। लव – रिश्तों में आकर्षण और खुलापन बना रहेगा। रिलेशनशिप में साथी आपकी ऊर्जा और स्पष्टता से प्रभावित रहेगा। कुछ लोगों को पुराने क्रश से दोबारा बातचीत का मौका मिलेगा। प्रेम में झिझक कम रहेगी। दिल खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करना चाहेगा। रिश्तों में नई चमक आएगी। हेल्थ – त्वचा पर गर्मी के कारण हल्के रैशेज उभर सकते हैं। बालों में ड्राइनेस महसूस होगी। पानी और फलों का सेवन लाभ देगा। शाम के समय हल्की स्ट्रेचिंग शरीर को आराम देगी। लकी कलर – कोरल, लकी नंबर – 9
कर्क – पेज ऑफ कप्स आज मन कोमल और कल्पनाशील बना रहेगा। घर में किसी छोटी बात से भावनात्मक खुशी मिल सकती है। परिवार का कोई सदस्य प्यारा सरप्राइज दे सकता है। बच्चों की मासूम बातें तनाव कम करेंगी। बिजनेस में नया प्रस्ताव उत्सुकता बढ़ाएगा। किसी पुराने शौक की ओर मन दोबारा आकर्षित होगा। आज दिल छोटी खुशियों में भी सुकून ढूंढ लेगा।
करियर – क्रिएटिव राइटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को नया आइडिया मिलेगा। एनीमेशन या डिजाइन फील्ड में काम करने वालों की कल्पनाशक्ति सराही जाएगी। नौकरी में नया सीखने का अवसर मिलेगा। इंटर्नशिप कर रहे लोगों को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। फ्रीलांसर्स को सोशल मीडिया से नया काम मिलेगा। लव – रिश्तों में आज मासूमियत और अपनापन रहेगा। रिलेशनशिप में साथी की छोटी कोशिश दिल छू जाएगी। कुछ लोगों को पुराना अधूरा संदेश दोबारा याद आ सकता है। प्रेम में औपचारिकता कम और भावनाएं ज्यादा रहेंगी। दिल बिना डर के अपने भाव व्यक्त करना चाहेगा। रिश्तों में कोमलता नई निकटता लाएगी। हेल्थ – नींद ज्यादा आने के बावजूद शरीर में आलस महसूस हो सकता है। पेट में हल्की जलन बढ़ सकती है। ठंडा पानी लें। हल्का संगीत और पर्याप्त विश्राम मन को शांत रखेंगे। लकी कलर – सी ग्रीन, लकी नंबर – 5
सिंह – द मून आज मन भीतर से थोड़ा अस्थिर रह सकता है। घर में किसी बात को लेकर भ्रम की स्थिति बनेगी। परिवार का कोई सदस्य अपनी पूरी भावना खुलकर व्यक्त नहीं करेगा। रात के समय पुरानी यादें अचानक मन को विचलित कर सकती हैं। बिजनेस में अधूरी जानकारी पर निर्णय लेना नुकसान दे सकता है। आज हर बात पर तुरंत विश्वास न करें।
करियर – फिल्म या फोटोग्राफी क्षेत्र से जुड़े लोगों की कल्पनाशक्ति मजबूत रहेगी। नौकरी में किसी सहकर्मी की बात उलझन पैदा कर सकती है। साइकोलॉजी क्षेत्र में काम करने वालों को नया अनुभव मिलेगा। रिसर्च कार्य में छिपी जानकारी महत्वपूर्ण साबित होगी। लव – रिश्तों में आज भावनाएं गहरी, लेकिन उलझी हुई रहेंगी। रिलेशनशिप में साथी की चुप्पी बेचैनी बढ़ाएगी। कुछ लोगों को पुराने धोखे की याद परेशान कर सकती है। आज हर बात का उत्तर तुरंत नहीं मिलेगा। दिल सच्चाई महसूस करेगा, भले ही शब्द कम हों। प्रेम में आज धैर्य सबसे जरूरी रहेगा। हेल्थ – हार्मोनल असंतुलन से मूड अचानक बदल सकता है। पानी कम पीने से कमजोरी बढ़ेगी। देर रात भोजन करने से पाचन प्रभावित होगा। रात में थोड़ी देर टहलना मन को राहत देगा। लकी कलर – क्रीम, लकी नंबर – 7
कन्या – नाइन ऑफ कप्स आज मन संतोष और राहत महसूस करेगा। घर में लंबे समय से रुकी इच्छा पूरी होने की संभावना है। परिवार के साथ बिताया समय भावनात्मक सुकून देगा। किसी प्रिय वस्तु की खरीदारी मन प्रसन्न कर सकती है। बिजनेस में उम्मीद से बेहतर लाभ मिलने के संकेत हैं। बुजुर्ग आपकी उपलब्धि पर गर्व महसूस करेंगे। छोटी सफलताएं भीतर गहरी खुशी जगाएंगी।
करियर – होटल मैनेजमेंट क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी प्रतिक्रिया मिल सकती है। नौकरी में आपकी मेहनत का परिणाम सामने आएगा। कंटेंट क्रिएशन करने वालों की लोकप्रियता बढ़ेगी। मेडिकल क्षेत्र में मरीजों का विश्वास मजबूत होगा। आपकी प्रतिभा सही लोगों तक पहुंचेगी। लव – रिश्तों में आज खुशी और सहजता बनी रहेगी। सिंगल लोग किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिसके साथ तुरंत अपनापन महसूस होगा। रिलेशनशिप में साथी आपकी इच्छाओं को समझने की कोशिश करेगा। कुछ लोगों को सरप्राइज डेट या उपहार मिल सकता है। प्रेम में शिकायतें कम और मुस्कान ज्यादा रहेगी। दिल संतुलित और भावनात्मक रूप से संतुष्ट महसूस करेगा। हेल्थ – मीठा या भारी भोजन ज्यादा लेने से सुस्ती बढ़ सकती है। त्वचा पर चमक बनी रहेगी। पर्याप्त पानी और हल्की वॉक शरीर को सक्रिय रखेंगी। देर तक बैठे रहने से कमर में जकड़न आ सकती है। लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 9
तुला – फोर ऑफ पेंटाकल्स आज सुरक्षा और स्थिरता की भावना मजबूत रहेगी। घर में धन या संपत्ति से जुड़ी चर्चा हो सकती है। परिवार के लोग खर्चों को लेकर ज्यादा सावधान दिखाई देंगे। बिजनेस में जोखिम लेने के बजाय बचत पर ध्यान रहेगा। किसी पुराने सामान या दस्तावेज को संभालकर रखना लाभ देगा। आज मन अपने दायरे में सुरक्षित रहना चाहेगा। संतुलित सोच भविष्य को मजबूत बनाएगी।
करियर – बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वालों को महत्वपूर्ण डेटा संभालना पड़ सकता है। नौकरी में अपनी स्थिति सुरक्षित रखने की चिंता बनी रहेगी। अकाउंटिंग फील्ड में छोटी गलती भी तनाव बढ़ा सकती है। बिजनेस करने वाले लोग नए निवेश को कुछ समय टाल सकते हैं। रियल एस्टेट क्षेत्र में धीमी, लेकिन स्थिर प्रगति होगी। लव – रिश्तों में आज भावनाएं भीतर छिपी रह सकती हैं। रिलेशनशिप में साथी को ज्यादा समय और भरोसे की जरूरत रहेगी। कुछ लोग पुराने डर के कारण खुलकर बात नहीं कर पाएंगे। प्रेम में अधिकार की भावना बढ़ सकती है। दिल जुड़ाव चाहता है, लेकिन खुद को सुरक्षित भी रखना चाहता है। हेल्थ – कब्ज या पेट भारी रहने की समस्या उभर सकती है। शरीर को पर्याप्त पानी की जरूरत रहेगी। लंबे समय तक बैठे रहने से सुस्ती बढ़ेगी। शाम की हल्की सैर राहत देगी। लकी कलर – डार्क ऑलिव, लकी नंबर – 5
वृश्चिक – फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स आज किसी छोटी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। घर में विचारों का टकराव माहौल भारी करेगा। परिवार का कोई सदस्य आपकी बात को गलत समझ सकता है। बिजनेस में प्रतिस्पर्धी व्यक्ति चालाकी दिखा सकता है। रिश्तेदारों के बीच पुराना विवाद दोबारा उभरने की संभावना है। आज हर बहस जीतना जरूरी नहीं होगा। शांत रहना कई अनचाहे संघर्षों से बचाएगा।
करियर – कॉर्पोरेट क्षेत्र में ऑफिस पॉलिटिक्स परेशान कर सकती है। नौकरी में किसी सहकर्मी की टिप्पणी मन विचलित करेगी। लॉ फील्ड में विरोधी पक्ष आक्रामक रवैया अपना सकता है। टेक्निकल क्षेत्र में टीम के भीतर मतभेद बढ़ सकते हैं। आज करियर में संयम और रणनीति खुली बहस से ज्यादा प्रभावी रहेंगे। लव – रिश्तों में आज अहंकार टकराव का कारण बन सकता है। रिलेशनशिप में पुरानी नाराजगी फिर सामने आ सकती है। साथी के शब्द अपेक्षा से ज्यादा कठोर लग सकते हैं। कुछ लोगों को चुप रहना बेहतर लगेगा। प्रेम में जीतने की कोशिश नहीं, समझने की जरूरत है। गलत शब्द दूरी बढ़ा सकते हैं। हेल्थ – ब्लड प्रेशर हल्का असंतुलित महसूस हो सकता है। ज्यादा गुस्सा शरीर की थकान बढ़ाएगा। कैफीन कम लें। शांत वातावरण राहत देगा। नींद देर से आएगी। तनाव का सीधा असर महसूस होगा। लकी कलर – ब्लैक, लकी नंबर – 8
धनु – सिक्स ऑफ कप्स आज पुरानी यादें मन को भावुक बना सकती हैं। घर में बचपन से जुड़ी कोई बात अचानक चर्चा में आएगी। परिवार के साथ पुराने फोटो या स्मृतियां खुशी देंगी। किसी पुराने मित्र का संदेश मन हल्का करेगा। बिजनेस में पुराने संपर्क से लाभ मिलने के संकेत हैं। बच्चों के साथ समय बिताकर सुकून मिलेगा। बीता समय दिल को अपनापन और गर्माहट देगा।
करियर – स्कूल या एजुकेशन क्षेत्र से जुड़े लोगों को पुराने सहयोगी से मदद मिल सकती है। नौकरी में पहले किए गए काम की सराहना दोबारा होगी। म्यूजिक या आर्ट्स फील्ड में पुरानी शैली नया लाभ देगी। आज अनुभव और पुराना नेटवर्क करियर में सहारा बनेंगे। परिचित रास्ते नई सफलता का कारण बन सकते हैं। लव – रिश्तों में आज भावनात्मक नरमी बनी रहेगी। रिलेशनशिप में साथी के साथ पुरानी यादें साझा करना निकटता बढ़ाएगा। कुछ लोगों को बचपन के मित्र के प्रति अलग भाव महसूस हो सकते हैं। आज प्रेम में सादगी और अपनापन ज्यादा रहेगा। दिल पुराने एहसासों में सुकून खोजेगा। भावनाएं शांत, लेकिन गहरी रहेंगी। हेल्थ – मौसम बदलने से हल्की सर्दी या नाक बंद रहने की समस्या हो सकती है। सूप और पर्याप्त पानी लाभ देंगे। देर रात जागने से सुबह सुस्ती बनी रहेगी। मानसिक रूप से आप संवेदनशील रहेंगे, इसलिए आराम जरूरी होगा। लकी कलर – पिंक, लकी नंबर – 6
मकर – द वर्ल्ड आज किसी लंबे प्रयास का संतोषजनक परिणाम मिल सकता है। घर में उपलब्धि या शुभ समाचार का वातावरण रहेगा। परिवार के लोग आपकी सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। विदेश या दूर स्थान से जुड़ी सूचना लाभदायक साबित हो सकती है। बिजनेस में विस्तार के संकेत हैं। कोई अधूरा काम पूरा होकर मन को राहत देगा।
करियर – इंटरनेशनल प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी में लंबे समय से चल रहा लक्ष्य पूरा होगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने वालों की पहुंच बढ़ेगी। कुछ लोगों को विदेश यात्रा या नई शाखा से जुड़ने का अवसर मिलेगा। लव – रिश्तों में आज स्थिरता और संतुष्टि महसूस होगी। रिलेशनशिप में साथी के साथ समझ और भरोसा मजबूत होगा। कुछ लोगों के रिश्ते को परिवार की स्वीकृति मिल सकती है। प्रेम अधूरापन नहीं, पूर्णता का एहसास देगा। दिल अब सुरक्षित और संतुलित भावनाओं की ओर बढ़ेगा। हेल्थ – थकान धीरे-धीरे कम होने लगेगी। विटामिन की कमी से जुड़ी परेशानी में सुधार संभव है। पर्याप्त नींद शरीर को तेजी से रिकवर करेगी। हल्का योग और स्ट्रेचिंग लाभ देंगे। लकी कलर – रॉयल नेवी, लकी नंबर – 4
कुंभ – ऐस ऑफ कप्स आज मन भीतर से हल्का और भावनात्मक रूप से संतुलित रहेगा। घर में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल बनेगा। परिवार के साथ बिताया समय आत्मिक सुकून देगा। किसी पुराने रिश्ते में फिर से मधुरता लौट सकती है। बिजनेस में नई साझेदारी लाभदायक संकेत दे रही है। बच्चों की मासूम हरकतें तनाव कम करेंगी। आज दिल नए भाव और नई उम्मीदों के लिए खुला रहेगा।
करियर – काउंसलिंग या हीलिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। क्रिएटिव फील्ड में नया आइडिया सराहा जाएगा। नौकरी में सहकर्मियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। फ्रीलांसर्स को पसंद का प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। मेडिकल क्षेत्र में काम करने वालों को मरीजों का भरोसा मिलेगा। लव – रिश्तों में आज कोमलता और सच्ची भावनाएं झलकेंगी। रिलेशनशिप में साथी दिल की बात खुलकर साझा करेगा। कुछ लोगों को नया प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम में डर कम और भरोसा ज्यादा रहेगा। दिल पुरानी चोटों से बाहर निकलकर फिर से जुड़ाव महसूस करना चाहेगा। हेल्थ – आंखों में हल्की जलन या नमी महसूस होगी। नारियल पानी और हल्का भोजन राहत देंगे। शाम के समय मानसिक थकावट बढ़ सकती है। ध्यान और शांत संगीत मन को स्थिर रखने में सहायक रहेंगे। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 1
मीन – नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स आज दिन तेज गति और अचानक फैसलों से भरा रहेगा। घर में किसी विषय पर तुरंत प्रतिक्रिया देनी पड़ सकती है। परिवार के लोग आपकी सक्रियता से प्रभावित होंगे, लेकिन जल्दबाजी तनाव भी बढ़ा सकती है। बिजनेस में प्रतिस्पर्धा तेज रहेगी। किसी फोन कॉल या सूचना से दिन की दिशा बदल सकती है। आज सोच और शब्द, दोनों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा।
करियर – जर्नलिज्म क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। आईटी फील्ड में अचानक तकनीकी समस्या सुलझानी पड़ सकती है। नौकरी में वरिष्ठ तुरंत परिणाम की अपेक्षा करेंगे। लॉ क्षेत्र में बहस या प्रस्तुति प्रभावशाली रहेगी। फ्रीलांसर्स को एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। आज तेज फैसले सफलता देंगे, लेकिन अधीरता नुकसान भी पहुंचा सकती है। लव – रिश्तों में आज बातचीत तेज और भावनाएं अस्थिर रह सकती हैं। रिलेशनशिप में छोटी बात पर बहस बढ़ने की संभावना है। साथी आपकी जल्द प्रतिक्रिया से असहज महसूस कर सकता है। कुछ लोगों को पुराने संदेश या कॉल से उलझन होगी। प्रेम में धैर्य और सुनने की क्षमता सबसे जरूरी रहेगी। हेल्थ – तेज भागदौड़ शरीर की ऊर्जा जल्दी कम करेगी। नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन बढ़ेगा। कैफीन ज्यादा लेने से बेचैनी संभव है। शरीर को आज गति नहीं, संतुलन की जरूरत होगी। लकी कलर – बैज, लकी नंबर – 2