रायपुर के कॉमेडी प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी

Chhattisgarh Crimesरायपुर के कॉमेडी प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। देश के लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रनित मोरे 31 मई 2026 को रायपुर में अपने लाइव शो के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। दर्शकों की मांग को देखते हुए इस बार दो शो आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। पहला शो शाम 5 बजे और दूसरा शो शाम 7 बजे से शुरू होगा। आयोजकों के अनुसार टिकटों की अच्छी मांग को देखते हुए दो अलग-अलग स्लॉट रखे गए हैं, ताकि अधिक से अधिक दर्शक इस लाइव कॉमेडी अनुभव का हिस्सा बन सकें।

प्रनित मोरे अपनी मजेदार कॉमेडी और रोजमर्रा की जिंदगी पर किए जाने वाले ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया और देशभर में आयोजित उनके लाइव शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता रहा है।

आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम रायपुर के मनोरंजन कैलेंडर के प्रमुख आयोजनों में से एक होगा और शहर के दर्शकों को एक यादगार शाम देने का प्रयास करेगा। टिकट BookMyShow और TicsMania पर उपलब्ध हैं।