शनिवार, 30 मई को टैरो कार्ड्स के मुताबिक मेष राशि वालों को प्रमोशन की रुकावटों से राहत मिल सकती

Chhattisgarh Crimesशनिवार, 30 मई को टैरो कार्ड्स के मुताबिक मेष राशि वालों को प्रमोशन की रुकावटों से राहत मिल सकती है। वृष राशि वालों को लॉ और मार्केटिंग फील्ड में अच्छे मौके मिलेंगे। मिथुन राशि वालों का कॉन्फिडेंस और कम्युनिकेशन स्किल्स बिगड़े काम बना सकते हैं।

सिंह राशि वालों को फैमिली बिजनेस, बैंकिंग और रियल एस्टेट से फायदा हो सकता है। तुला राशि वालों का अटका काम आगे बढ़ सकता है और ट्रांसफर रिक्वेस्ट मंजूर हो सकती है। मकर राशि वालों की लीडरशिप मजबूत रहेगी। कुंभ राशि वालों को कई ऑफर मिल सकते हैं, लेकिन फैसला सोच-समझकर लेना होगा। मीन राशि वालों के करियर में बड़ा बदलाव नई दिशा दे सकता है।

मेष – द हर्मिट आज का दिन आत्मचिंतन और एकांत में समय बिताने का है। अपनी पर्सनल स्पेस को एन्जॉय करेंगे। पारिवारिक मामले में पेरेंट्स की सलाह बहुत काम आएगी। फाइनेंस से जुड़ा कोई बड़ा फैसला फिलहाल टाल दें। छोटे बच्चों के साथ समय बिताने से रिलैक्स महसूस होगा। बिजनेस में नई स्ट्रैटेजी बनाने के लिए समय अच्छा है। अपने गोल्स पर फोकस बनाए रखें।

करियर: प्रोफेशनल लाइफ में आज गहराई से सोचने और विश्लेषण करने का दिन है। फ्रीलांसर्स को अपनी स्किल्स अपडेट करने का मौका मिलेगा। प्रमोशन की राह में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। वर्कप्लेस पर मेंटर की गाइडेंस आपको सफलता दिलाएगी। अपने टास्क को डेडलाइन से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखें। लव: रिलेशनशिप में समझ बढ़ेगी। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों को पार्टनर से सरप्राइज कॉल आ सकता है। सिंगल लोगों को अपने फ्यूचर के बारे में गहराई से सोचने की जरूरत है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। अपने इमोशंस को ईमानदारी से व्यक्त करें। हेल्थ: ओवरथिंकिंग से बचें, क्योंकि इससे माइग्रेन की समस्या हो सकती है। अपनी रूटीन में मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज शामिल करें। शोल्डर पेन या सर्वाइकल की शिकायत हो सकती है। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4