छत्तीसगढ़ के रायपुर के कारोबारी अजय सुंदर निहलानी (49) की पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में हार्ट अटैक से मौत हो गई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायपुर के कारोबारी अजय सुंदर निहलानी (49) की पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। डॉक्यूमेंटेशन पूरी होने के बाद अजय निहलानी का पार्थिव शरीर रायपुर लाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, कारोबारी अजय सुंदर भारत के 40 सदस्यीय दल के साथ एजुकेशनल टूर पर यूरोप पहुंचे थे।

इस दल में रायपुर से 2 लोग शामिल थे। यात्रा के दौरान अजय निहलानी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार ने इंडियन एंबेसी, PMO और प्रशासन से शव भारत लाने सहयोग की अपील की है

इस खबर के बाद रायपुर में उनके परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। जल्द ही उनके पार्थिव शरीर को रायपुर लाया जाएगा। अजय निहलानी के भाई संजय कुमार निहलानी ने बताया कि, टूर में अजय के साथ यात्रा कर रहे नीरज बाजपेयी बॉडी लाने के लिए सारी फॉर्मेलिटी पूरी कर रहे हैं।

एंबेसी, प्रशासन और PMO से बॉडी लाने मदद की अपील

परिवार ने लोकल एडमिनिस्ट्रेशन, भारतीय दूतावास, एयरलाइन प्रतिनिधियों और अन्य संबंधित एजेंसियों से अनुरोध किया है कि नीरज बाजपेयी को सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने में सहयोग दिया जाए। जिससे पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द रायपुर लाकर अंतिम संस्कार किया जा सके।

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएमओ इंडिया और संबंधित अधिकारियों को टैग करते हुए अजय सुंदर निहलानी के पार्थिव शरीर को भारत लाने में मदद की अपील की है।

बैडमिंटन खेलते-खेलते कारोबारी की हुई थी मौत

बता दें कि रायपुर में 3 महीने पहले ही बैडमिंटन खेलते-खेलते कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इससे पहले बैडमिंटन खेलते ही हुए युवा कारोबारी हिमांशु श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था। वहीं रायपुर में ही छत्तीसगढ़ी एक्टर राजेश अवस्थी की हार्ट अटैक से मौत हुई थी।

एक्टर राजेश अवस्थी और हिमांशु श्रीवास्तव बिल्कुल फिट बताए जाते थे। अंबिकापुर में भी एक युवा कारोबारी स्कूटी शुरू करने के दौरान गिरे और मौत हो गई। एक युवक को चलती बाइक पर हार्ट अटैक आया था।