सुशासन तिहार मे शिकायत मिलते ही शोभा थाना के प्रधान आरक्षक को हटाकर सुदूर वनांचल के कैम्प ओंड भेजा 

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापडा़व क्षेत्र के ग्राम गोना में 29मई दिन शुक्रवार को सुशासन तिहार के दौरान समाधान शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा थाना शोभा में पदस्थ प्रधान आरक्षक मुकेश टोप्पो के कार्य एवं व्यवहार के संबंध में पुलिस अधीक्षक गरियाबंद से शिकायत की गई। क्षेत्रवासियो ने बताया कि प्रधान आरक्षक का आम जनता के साथ व्यवहार उचित नहीं है।

तथा बेवजह आमजन को परेशान एवं प्रताड़ित किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में भारी असंतोष एवं आक्रोश की स्थिति निर्मित हो रही है। क्षेत्र के मुखियाओ ने उन्हें तत्काल हटाए जाने की मांग की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गरियाबंद द्वारा प्रधान आरक्षक मुकेश टोप्पो का तत्काल प्रभाव से थाना शोभा से स्थानांतरण कर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र के थाना कैम्प ओंड़ कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। पुलिस का व्यवहार जनहितैषी होना चाहिए।