छत्तीसगढ़ के धमतरी में गुरुवार-शुक्रवार रात TI और युवक के बीच तीखी बहस हो गई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के धमतरी में गुरुवार-शुक्रवार रात TI और युवक के बीच तीखी बहस हो गई। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली बाइक को रोका, जिस पर दंपती और उनकी बच्ची सवार थे, जो मूवी देखकर लौट रहे थे। आरोप है कि TI ने उसे थप्पड़ मारा और बाइक की चाबी छीन ली।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक टीआई से बहस करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में युवक ने टीआई को ‘तुम’ कहकर कहा और थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए उंगली दिखाई। इस पर टीआई ने ‘तुम’ शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई।

इसके बाद दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया। वहीं, अब इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में CSP अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि महिला और बच्ची को देखते हुए युवक को जाने दिया गया था। अगले दिन थाने आने को कहा गया था, लेकिन वह नहीं था।

CSP के मुताबिक, युवक ने अभी तक थाने में मुसाफिरी भी दर्ज नहीं कराई है। ऐसे में पुलिस का कहना है कि युवक के खिलाफ नोटिस जारी कर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।