आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जनता के हक की लड़ाई लड़ने के लिए जेल जाना पड़े तो उससे भी डरना नहीं चाहिए

Chhattisgarh Crimesरायपुर; आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जनता के हक की लड़ाई लड़ने के लिए जेल जाना पड़े तो उससे भी डरना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति का मकसद सत्ता नहीं, बल्कि लोगों की समस्याओं को उठाना होना चाहिए।

राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में संजय सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में “डबल इंजन नहीं, गड़बड़ इंजन की सरकार” चल रही है। प्रदेश की खनिज संपदा को लूटा जा रहा है और आम जनता महंगाई, बेरोजगारी, खराब स्वास्थ्य व्यवस्था से परेशान है।

भाजपा-कांग्रेस दोनों पर साधा निशाना

संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में किसानों की स्थिति खराब है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने हजारों स्कूल बंद कर गरीब बच्चों की पढ़ाई प्रभावित की है। छत्तीसगढ़ के जंगल और प्राकृतिक संसाधन बड़े उद्योगपतियों को सौंपे जा रहे हैं।