छत्तीसगढ़ के दुर्ग में गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक्स बॉयफ्रेंड की जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो भी सामने आया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के दुर्ग में गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक्स बॉयफ्रेंड की जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

वहीं, मामले में शामिल 5 नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद एक छात्रा से पुराने परिचय और उससे बातचीत को लेकर हुआ था। बॉयफ्रेंड ने युवक को मिलने के बहाने बुलाया और मारपीट की।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान एक आरोपी और पांच नाबालिगों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया गया। मामले सुपेला थाना क्षेत्र का है।

पुरानी दोस्ती बनी विवाद की वजह

शिकायतकर्ता एक्स बॉयफ्रेंड ने पुलिस को बताया कि करीब 1 साल पहले उसकी छात्रा से दोस्ती थी। दोनों के बीच कुछ समय तक बातचीत होती रही, लेकिन बाद में उसने छात्रा से संपर्क करना बंद कर दिया था।

5 जून को उसे पंकज विश्वकर्मा (21) का फोन आया, जिसने खुद को छात्रा का बॉयफ्रेंड बताया और मिलने के लिए कहा। उसने मिलने से इनकार कर दिया, लेकिन अगले दिन फिर फोन कर उस पर मिलने का दबाव बनाया गया।

कैफे में हुई मुलाकात

इसके बाद 6 जून की रात करीब 9:30 बजे वह अपने चचेरे भाई के साथ नेहरू नगर स्थित अमनिक कैफे पहुंचा। वहां पहले से मौजूद युवक और उसके साथियों ने उससे बातचीत शुरू की। इसी दौरान छात्रा से पुराने परिचय और बातचीत को लेकर विवाद बढ़ गया।

कहासुनी के बाद मारपीट

दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों के साथ प्लास्टिक पाइप से हमला कर दिया।

हथियार दिखाकर डराने का आरोप

पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि कुछ आरोपियों ने धारदार हथियार दिखाकर डराने-धमकाने की कोशिश की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में इस्तेमाल पाइप सहित अन्य सामान जब्त कर लिया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।