लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 छात्रों की मौत के बाद, छत्तीसगढ़ के दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर में कोचिंग सेंटर्स की जांच की गई

Chhattisgarh Crimesलखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 छात्रों की मौत के बाद, छत्तीसगढ़ के दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर में कोचिंग सेंटर्स की जांच की गई। इस दौरान सुरक्षा नियमों की भारी अनदेखी सामने आने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

बुधवार की रात SDRF और पुलिस की संयुक्त टीम ने सरप्राइज इंस्पेक्शन किया। इस दौरान इमरजेंसी एग्जिट (निकास द्वार) और जरूरी सुरक्षा इंतजाम न होने पर 62 कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किया गया है।

इन्हें व्यवस्था सुधारने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है। वहीं, गंभीर लापरवाही पाए जाने पर रामा कोचिंग, कैड एकेडमी मोशन, मोशन कोटा स्टडी सर्किल और वेदांतु को सील कर दिया गया है। वहीं बीजेपी के नेता ने कार्रवाई का विरोध किया है।

दूसरी ओर, बिलासपुर में भी पुलिस, नगर निगम और फायर ब्रिगेड की टीम ने 6 कोचिंग सेंटरों की जांच की। इनमें से 5 सेंटरों में बिल्डिंग परमिशन (भवन अनुमति), इमरजेंसी एग्जिट और फायर फाइटिंग इक्विपमेंट (आग बुझाने के उपकरण) जैसी जरूरी सुरक्षा व्यवस्था नहीं मिली। इस कार्रवाई के तहत नियमों का सबसे ज्यादा उल्लंघन करने वाली उड़ान एकेडमी को फौरन सील कर दिया गया, जबकि बाकी 5 सेंटरों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।