बहुचर्चित शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले के आरोपी और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को शुक्रवार को EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) विशेष अदालत में पेश करेगी। 9 जुलाई को कोर्ट ने उन्हें 17 जुलाई तक EOW की कस्टोडियल रिमांड पर भेजा था, जिसकी अवधि पूरी होने पर अब जांच एजेंसी उन्हें दोबारा अदालत में पेश करेगी।
जांच एजेंसी के मुताबिक, पूछताछ में मिले तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर आगे की जांच जारी है। संभावना है कि EOW अदालत से आगे की रिमांड की मांग कर सकती है, ताकि पूछताछ को आगे बढ़ाया जा सके।
रामगोपाल अग्रवाल करीब 3 साल तक फरार रहे थे। 8 जुलाई को उन्होंने EOW कार्यालय पहुंचकर सरेंडर किया था, जिसके बाद मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया और रिमांड पर भेजा गया। इससे पहले EOW उनके बेटे वैभव अग्रवाल से भी पूछताछ कर चुकी है।