शनिवार, 18 जुलाई को मकर राशि वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है और सीनियर की मदद से काम तेजी से आगे बढ़ेंगे

Chhattisgarh Crimesशनिवार, 18 जुलाई को मकर राशि वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है और सीनियर की मदद से काम तेजी से आगे बढ़ेंगे। वृश्चिक राशि वालों को पुराने संपर्क से फायदा और रुका भुगतान मिलने के योग हैं।

धनु राशि वालों को ऑफिस में मदद मिलेगी और प्रेम संबंधों में नई शुरुआत हो सकती है। वृष राशि वालों के घर किसी आयोजन की योजना बनेगी। कन्या राशि वालों को आकर्षक लेकिन जोखिम वाले ऑफर से सावधान रहना होगा।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

Chhattisgarh Crimes

मेष – द टॉवर आज का दिन अचानक बदलावों से भरा रहेगा। किसी बात का सच सामने आ सकता है। बच्चे पढ़ाई को लेकर अचानक अलग व्यवहार कर सकते हैं। कोई अनचाहा खर्च आपकी आर्थिक योजना बिगाड़ सकता है। घर में कुछ हलचल के बाद माहौल दोबारा शांत हो जाएगा। हर बदलाव आगे चलकर आपके लिए नई और अच्छी शुरुआत का रास्ता खोलेगा।

करियर- काम में बड़ा बदलाव आ सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोग अपने पूरे कॉन्सेप्ट में बदलाव करेंगे। कानूनी मामले में नया सबूत पूरी स्थिति बदल सकता है। मैकेनिकल इंजीनियर मशीन के जरूरी हिस्से में छिपी खराबी पहचान सकते हैं। अपने काम पर फोकस बनाए रखें, ताकि कोई मौका हाथ से न निकले। लव- रिश्तों में भावनाएं तेज रहेंगी। साथी कोई छिपी बात बता सकता है। कपल्स के बीच अचानक बहस होने से पुराना मुद्दा सामने आएगा। दोस्ती में कोई सीमा टूटने से रिश्ते का रूप बदल सकता है। पुराने मैसेज से मन में हलचल होगी। अपनी भावनाएं सही तरीके से बताने पर समस्या सुलझ सकती है। हेल्थ- शुगर लेवल थोड़ा कम हो सकता है। ज्यादा सोचने से मानसिक थकान महसूस होगी। खाने में पौष्टिक चीजें शामिल करें, ताकि शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिले। थोड़ा आराम करने से सेहत बेहतर महसूस होगी। लकी कलर- पर्पल, लकी नंबर- 1

Chhattisgarh Crimes

वृष – फोर ऑफ वांड्स आज घर में उत्साह और खुशी का माहौल रहेगा। परिवार के साथ कोई अच्छी याद शेयर करेंगे। बच्चे अपना आर्ट प्रोजेक्ट दिखाकर घर का माहौल खुशनुमा बनाएंगे। घर संभालने वाली महिलाएं सजावट में बदलाव कर सकती हैं। छोटे आयोजन या डिनर की योजना बनेगी। थोड़ा आर्थिक फायदा मिलने से चिंता कम होगी। आज छोटी खुशियां भी रिश्तों की नींव मजबूत करेंगी।

करियर- काम में टीम का पूरा सहयोग मिलेगा। सभी लोगों के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोग अपने डिजाइन को फाइनल करेंगे और उनकी तारीफ होगी। फ्रीलांसर को किसी ग्रुप प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका मिल सकता है। अपने आइडिया पूरे भरोसे के साथ रखें। लव- साथी के साथ छोटी खुशियां शेयर करेंगे। कपल्स किसी उपलब्धि का मिलकर जश्न मना सकते हैं। दोस्ती में पुराने मतभेद अपने आप खत्म होंगे। कोई प्यारी याद मन को खुश करेगी। रिश्ते में भरोसा, सहजता और रोमांस बना रहेगा। हेल्थ- धीमी गति से टहलना और गुनगुना पानी पीना फायदेमंद रहेगा। दिनचर्या में छोटा बदलाव करने से सेहत में सुधार होगा। खुद को एक्टिव रखने से मन भी तरोताजा रहेगा। लकी कलर- ब्राउन, लकी नंबर- 7

Chhattisgarh Crimes

मिथुन – क्वीन ऑफ वांड्स आज आप एनर्जी और उत्साह के साथ काम करेंगे। दिनचर्या में नया बदलाव महसूस होगा और घर के काम तय समय पर पूरे होंगे। पैसों से जुड़ा फैसला सोच-समझकर लें। जल्दबाजी से तनाव बढ़ सकता है। घर और बाहर की जिम्मेदारियों में संतुलन रखने से काम करने की क्षमता बढ़ेगी।

करियर- काम करने के नए तरीके सूझेंगे और लोग आपकी समझ की तारीफ करेंगे। पुरानी उलझनें दूर होंगी। टीम का सहयोग बढ़ेगा और ऑफिस का माहौल संतुलित रहेगा। पार्टनरशिप में बातें साफ होंगी। मीटिंग में शांत रहने से फायदा होगा। किसी तकनीकी समस्या का अचानक समाधान मिल सकता है। सहकर्मी से कुछ नया सीखेंगे। आपकी योजना तेजी से आगे बढ़ेगी। अपने स्किल बेहतर करने का अच्छा समय है। लव- रिश्तों में गर्माहट बढ़ेगी। साथी आपकी भावनाएं समझेगा। किसी पुराने तनाव पर शांति से बातचीत होगी। पार्टनर का व्यवहार खुशी देगा और गलतफहमियां कम होंगी। आप दोनों के बीच सहजता और भरोसा बढ़ेगा। साथ बिताया समय पुराने शक दूर करने में मदद करेगा। हेल्थ- बेचैनी कम होगी। टहलना फायदेमंद रहेगा और नींद बेहतर होगी। सांस से जुड़े आसान अभ्यास मन और शरीर को शांत रखेंगे। तनाव कम होने से एनर्जी बढ़ेगी। लकी कलर- स्काई ब्लू, लकी नंबर- 2

Chhattisgarh Crimes

कर्क – नाइट ऑफ कप्स आज का दिन शांत और सुकून भरा रहेगा। बच्चों की शरारतों से घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। घर की सजावट में बदलाव करने का विचार आएगा। छोटा आर्थिक फायदा उत्साह बढ़ा सकता है। किसी रिश्तेदार के कार्यक्रम की चर्चा होगी। मन किसी क्रिएटिव काम में लगेगा। घर का अच्छा माहौल दिनभर आपका मूड बेहतर रखेगा।

करियर- किसी सहकर्मी से भावनात्मक बातचीत के दौरान नया आइडिया मिल सकता है। नौकरी बदलने का विचार आएगा, लेकिन जल्दबाजी न करें। मीटिंग में बात आपके पक्ष में जा सकती है। नई ट्रेनिंग या कोई नया स्किल सीखने की योजना बनेगी। कागजी काम धीमी गति से, लेकिन सही तरीके से पूरे होंगे। लव- मतभेद का आसान समाधान मिलेगा। पार्टनर ज्यादा संवेदनशील रहेगा। अविवाहित लोगों की किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। भावनात्मक बातचीत से रिश्ता मजबूत होगा। किसी मैसेज से मन में हलचल होगी। छोटी आउटिंग या कॉफी का प्लान बन सकता है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने से रिश्ता ज्यादा सुरक्षित महसूस होगा। हेल्थ- मन शांत रखने के लिए मेडिटेशन को दिनचर्या में शामिल करें। कुछ समय खुली और प्राकृतिक जगह पर बिताना सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। लकी कलर- ग्रे, लकी नंबर- 4

Chhattisgarh Crimes

सिंह – टेन ऑफ वांड्स सुबह से जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप सभी काम संभाल लेंगे। पैसों के मामले में छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना जरूरी होगा। परिवार में किसी काम को लेकर थोड़ी खींचतान हो सकती है, लेकिन समाधान भी मिल जाएगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम का निमंत्रण मिल सकता है। काम की प्राथमिकता तय करने से तनाव कम रहेगा और दिन के आखिर में संतुष्टि मिलेगी।

करियर- एक साथ कई काम संभालने पड़ेंगे। किसी प्रोजेक्ट की डेडलाइन दबाव बढ़ाएगी, लेकिन आप हिम्मत नहीं हारेंगे। नौकरी बदलने का विचार आएगा, लेकिन आज फैसला लेना सही नहीं होगा। अपने लक्ष्य और काम करने के तरीके को लेकर स्पष्ट रहें। आज की मेहनत आगे चलकर अच्छे मौके दिलाएगी। लव- कोई दबा हुआ भाव आज शब्दों में सामने आ सकता है। मैसेज पर बातचीत थोड़ी गंभीर रहेगी। काम की वजह से मुलाकात का प्लान बदल सकता है। कोई पुरानी याद मन हल्का करेगी। रिश्ते में स्थिरता रहेगी, लेकिन कुछ बातों पर गहराई से सोचेंगे। खुलकर बातचीत करने से उलझनें दूर होंगी। हेल्थ- सुबह सांस से जुड़े आसान अभ्यास करना फायदेमंद रहेगा। खानपान संतुलित रखें। काम के बीच छोटे ब्रेक लें और संगीत सुनें। शरीर को आराम देने से शारीरिक और मानसिक तनाव कम होगा। पूरी नींद लेना जरूरी है। लकी कलर- लेमन यलो, लकी नंबर- 3

Chhattisgarh Crimes

कन्या – द डेविल आज आकर्षण, उलझन और तेज भावनाएं एक साथ रहेंगी। घर में किसी पुराने मुद्दे पर बातचीत बढ़ सकती है। पैसों से जुड़ा आकर्षक लेकिन जोखिम वाला ऑफर ध्यान खींचेगा। परिवार में छोटा फायदा हो सकता है। मन इच्छा और समझदारी के बीच उलझा रहेगा। खुद पर कंट्रोल रखने से परेशानी से बच सकेंगे।

करियर- किसी मौके को लेकर भ्रम हो सकता है। नए ऑफर की शर्तें उलझी हुई रहेंगी। सहकर्मी किसी छिपी बात का इशारा कर सकता है। कानून, मैनेजमेंट या कला के क्षेत्र में कोई कठिन फैसला लेना पड़ेगा। ट्रांसफर की संभावना है। ऑफिस की राजनीति से खुद को दूर रखें। लव- बातचीत में तनाव रहेगा, लेकिन आकर्षण बना रहेगा। प्रेमी से मैसेज का जवाब देर से मिलने से बेचैनी बढ़ सकती है। कुछ लोग रिश्ते में जरूरत से ज्यादा कंट्रोल महसूस करेंगे। मुलाकात के दौरान मन में हिचक रहेगी, लेकिन भावनाएं गहरी होंगी। रिश्ते में अपनी सीमाएं तय करने का समय है। भावनाओं को सही दिशा देने से रिश्ता आगे चलकर समझदारी से मजबूत होगा। हेल्थ- पर्याप्त पानी पिएं। दिनचर्या में हल्का और संतुलित खाना शामिल करें। मानसिक तनाव को नजरअंदाज न करें। कुछ समय आराम और अपने पसंदीदा काम के लिए निकालें। लकी कलर- ब्लैक, लकी नंबर- 8

Chhattisgarh Crimes

तुला – एट ऑफ स्वॉर्ड्स मन किसी अनजानी चिंता में उलझा रह सकता है। परिवार के बड़े किसी महत्वपूर्ण फैसले को फिलहाल रोकने की सलाह देंगे। पैसों से जुड़े काम में रुकावट आएगी, लेकिन परेशानी उतनी बड़ी नहीं होगी जितनी आपको लग रही है। परिवार की किसी योजना को लेकर शक बढ़ सकता है। करीबी व्यक्ति से मन की बात शेयर करने पर तनाव कम होगा।

करियर- किसी ईमेल का जवाब देर से मिलने से उलझन बढ़ेगी। कानून, तकनीक या कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी नियम या प्रक्रिया में फंसा हुआ महसूस होगा। अपने अधिकार और काम की शर्तों को अच्छी तरह समझें। धैर्य से काम लेने पर परेशानी जल्दी सुलझ जाएगी। लव- पार्टनर से कुछ कहना चाहेंगे, लेकिन शब्द नहीं मिलेंगे। कोई पुराना अनुभव फिर याद आ सकता है। मैसेज पढ़कर भी जवाब देने से बचेंगे। मुलाकात की योजना टल सकती है। रिश्ते में दूरी महसूस होगी। प्यार से छोटी बातचीत शुरू करने पर यह दूरी कम हो सकती है। हेल्थ- दिनचर्या में योग शामिल करने से मानसिक थकान कम होगी। खुद को शांत रखने के लिए अपना पसंदीदा काम करें। पर्याप्त आराम भी जरूरी है। लकी कलर- पिंक, लकी नंबर- 6

Chhattisgarh Crimes

वृश्चिक – सिक्स ऑफ कप्स कोई पुरानी अच्छी याद मन खुश करेगी। घर में पुरानी जमीन-जायदाद से जुड़ी चर्चा हो सकती है। परिवार के बड़े अपने अनुभव से कुछ समझाने की कोशिश करेंगे। घर में प्यार और अपनापन रहेगा। पैसों से जुड़े मामले में किसी पुराने संपर्क से मदद मिल सकती है। इन पलों को संभालकर रखने से घर का माहौल अच्छा बना रहेगा।

करियर- कला, शिक्षा या सलाह देने के क्षेत्र से जुड़े लोगों को पुराने आइडिया से फायदा होगा। टीमवर्क में पुराना अनुभव काम आएगा। मेडिकल या सामाजिक काम से जुड़े लोगों को किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मिलेगी। फ्रीलांस काम का रुका भुगतान मिल सकता है। लव- मन पुराने खूबसूरत पलों की ओर जाएगा। पार्टनर के साथ पुरानी बात को लेकर हंसी-मजाक होगा। कॉल या मैसेज से भावनात्मक बातचीत शुरू हो सकती है। मन में दबे भाव आसानी से सामने आएंगे। कोई पुराना वादा पूरा करने की इच्छा होगी। आप रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। हेल्थ- खाने में कुछ अच्छे बदलाव करने से सुस्ती दूर होगी। थोड़ी शारीरिक गतिविधि दिनभर आपको एक्टिव और फिट रखेगी। लकी कलर- लाइट ग्रीन, लकी नंबर- 3

Chhattisgarh Crimes

धनु – ऐस ऑफ कप्स परिवार में कोई छोटा सरप्राइज मिल सकता है। पैसों को लेकर नई उम्मीद बनेगी। कोई अच्छी खबर मिलने से घर का माहौल खुशनुमा होगा। रिश्तों में अपनापन और नम्रता बढ़ेगी। मन की बातें खुलकर कहने और नई शुरुआत करने का समय है। खुशी का माहौल पूरे दिन को बेहतर बनाएगा।

करियर- मैनेजमेंट, डिजाइन, मेडिकल या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई प्रेरणा मिलेगी। किसी सीनियर से अचानक मदद मिल सकती है। ऑफिस में आपके काम करने का तरीका टीम को पसंद आएगा। मीटिंग का नतीजा संतुष्टि देगा। अपने टैलेंट को सही जगह दिखाने का अच्छा समय है। टीम के साथ बेहतर तालमेल करियर को नई दिशा देगा। लव- मन खुला और उदार रहेगा। पार्टनर के प्रति प्यार अचानक गहरा हो सकता है। भावनाएं आसानी से जाहिर होंगी। रिश्ते में भरोसा, अपनापन और सहजता लौटेगी। नई शुरुआत से आपसी समझ बढ़ेगी। अपने मन की बात साफ कहने से रिश्ते में पारदर्शिता आएगी। हेल्थ- रोगों से लड़ने की क्षमता बेहतर होगी। हार्मोन से जुड़ी परेशानी में राहत मिल सकती है। सुबह हल्का सिरदर्द हो सकता है, लेकिन जल्दी ठीक होगा। नींद गहरी और आरामदायक रहेगी। लकी कलर- व्हाइट, लकी नंबर- 1

Chhattisgarh Crimes

मकर – द सन परिवार के किसी पुराने फैसले को लेकर स्थिति साफ होगी। पैसों के मामले में राहत मिलेगी और रुकी योजना पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। छोटे कार्यक्रम या यात्रा की तैयारी हो सकती है। मन हल्का रहेगा और दिन अच्छी घटनाओं से भरा होगा। इस समय का फायदा उठाकर रुके काम पूरे करें। परिवार का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा।

करियर- नई जिम्मेदारी आपकी क्षमता दिखाने का मौका देगी। किसी सीनियर से अचानक सहयोग मिलेगा और योजनाएं तेजी से आगे बढ़ेंगी। महत्वपूर्ण फाइल या प्रेजेंटेशन पर आपकी पकड़ मजबूत रहेगी। हर काम अच्छी तरह पूरा करने से ऑफिस में आपकी अहमियत बढ़ेगी। लव- पार्टनर के साथ हंसी-मजाक और रोमांस बढ़ेगा। छोटी आउटिंग या किसी योजना का मौका मिल सकता है। आपकी पहल से रिश्ते में नई गर्माहट आएगी। साथ घूमना या कुछ अच्छा समय बिताना प्यार बढ़ाएगा। एक-दूसरे की परवाह करने से रिश्ते की नींव मजबूत होगी। हेल्थ- छोटी आदत में बदलाव करने से जल्दी फायदा मिलेगा। सही समय पर आराम करें और जंक फूड से बचें। लकी कलर- बेज, लकी नंबर- 2

Chhattisgarh Crimes

कुंभ – द जस्टिस परिवार के किसी पुराने मामले का सही समाधान मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और रुकी योजना में हलचल शुरू होगी। कागज, नियम या व्यवस्था से जुड़ा काम आसानी से पूरा हो सकता है। छोटी बातचीत पुराने शक दूर करेगी। घर का संतुलित माहौल मानसिक शांति देगा। अपने सिद्धांतों पर टिके रहने से सही नतीजा मिलेगा।

करियर- मीटिंग में आपकी बात का गहरा असर होगा। सीनियर आपकी निष्पक्ष सोच से प्रभावित होंगे। दिन काम को सही दिशा देगा और नतीजे संतुलित रहेंगे। व्यवस्थित तरीके से काम करने पर तारीफ और सहयोग मिलेगा। अनुशासन से करियर में आगे बढ़ने का रास्ता बनेगा। लव- एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान बढ़ेगा। अविवाहित लोगों की किसी दोस्त या परिचित के जरिए शांत और समझदार व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है। पुराने मतभेद बिना झगड़े के खत्म होंगे। ईमानदार बातचीत से रिश्ते की दूरी कम होगी। एक-दूसरे की सीमाओं का सम्मान करने से संबंध स्थिर रहेगा। हेल्थ- लंबे समय से टल रहा छोटा चेकअप करवाने का मन बनेगा। कमर या गर्दन में खिंचाव हो, तो आराम करें। नींद पहले से बेहतर रहेगी। पैरों की हल्की थकान जल्दी दूर हो जाएगी। लकी कलर- कोरल, लकी नंबर- 9

Chhattisgarh Crimes

मीन – टेन ऑफ कप्स रिश्तेदारों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों से जुड़ी चिंता कम होगी और दिन आसानी से बीतेगा। भाई-बहनों के साथ किसी पुरानी याद पर मुस्कुराएंगे। घर की सजावट या छोटे बदलाव का विचार आएगा। परिवार में मेलजोल बढ़ेगा। अपनों का साथ आपको सुरक्षित और खुश महसूस करवाएगा।

करियर- मीटिंग में आपके सुझाव जल्दी स्वीकार हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में शांत और अच्छा माहौल मिलेगा। नई योजना पर विचार करने का सही समय है। लक्ष्य धीरे-धीरे साफ होंगे। अच्छा माहौल काम करने की क्षमता बढ़ाएगा। लव- पार्टनर के साथ दिन बहुत अच्छा रहेगा। छोटी बात पर हंसी-मजाक और खुलकर बातचीत होगी। रिश्ते में भरोसा और भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। परिवार आपके रिश्ते को स्वीकार करने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। आपसी सहमति रिश्ते को लंबे समय की कमिटमेंट की ओर ले जाएगी। हेल्थ- सुबह हल्की स्ट्रेचिंग फायदेमंद रहेगी। नींद बेहतर होगी और मानसिक तनाव कम रहेगा। अपने पसंदीदा शौक के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। लकी कलर- चेरी रेड, लकी नंबर- 5