बुधवार, 12 अगस्त को कुंभ राशि वालों के कानूनी या प्रशासनिक काम में अनुकूल नतीजे मिलने के संकेत

Chhattisgarh Crimesबुधवार, 12 अगस्त को कुंभ राशि वालों के कानूनी या प्रशासनिक काम में अनुकूल नतीजे मिलने के संकेत हैं। मकर राशि वालों को लंबे समय से जिस मौके का इंतजार था वो मिल सकता है और उनके काम की तारीफ होगी। मीन राशि वालों को नया प्रोजेक्ट या आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है।

सिंह राशि वालों को बड़े अधिकारियों से सराहना और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं, वृष राशि वालों को काम और रिश्तों में मतभेद संभालने होंगे। कर्क राशि के लोग नौकरी या प्रोजेक्ट से जुड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। धनु राशि वालों को ऑफिस और रिश्तों में विवाद से बचना होगा।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

Chhattisgarh Crimes

मेष – सिक्स ऑफ वांड्स आज मेहनत के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आपके काम की तारीफ या किसी मंच पर सम्मान मिलने की संभावना है। सफलता मिलने के बाद भी विनम्र रहें। यह उपलब्धि आगे बड़ी सफलता की शुरुआत बन सकती है, इसलिए लगातार मेहनत करते रहें।

करियर – काम में पहचान मिलने और आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता की तारीफ होगी और टीम में भूमिका मजबूत हो सकती है। नया प्रोजेक्ट या बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। अपनी योग्यता दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा। लव – पार्टनर के साथ एक-दूसरे की उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेंगे। अविवाहित लोगों को किसी ऐसे व्यक्ति से तारीफ मिल सकती है, जो आगे उनके लिए खास बन सकता है। रिश्ते में भरोसा और सम्मान बढ़ेगा। हेल्थ – ज्यादा काम के कारण थकान हो सकती है। समय पर आराम करें और संतुलित भोजन लें। लकी कलर – कैरेमल, लकी नंबर – 7

Chhattisgarh Crimes

वृष – टेन ऑफ स्वॉर्ड्स कोई पुराना विवाद, रिश्ता या काम अचानक खत्म हो सकता है। शुरुआत में इससे निराशा होगी, लेकिन आगे बढ़ने का नया रास्ता भी खुलेगा। पिछले समय की परेशानियों से सीख लेकर आत्मविश्वास बनाए रखें। बीती बातों में फंसे रहने से बचें।

करियर – काम में किसी जिम्मेदारी या भूमिका में बदलाव हो सकता है। सहकर्मियों के साथ मतभेद सामने आ सकते हैं। ऐसी स्थिति में अपनी क्षमता पर भरोसा रखें और नए विकल्पों पर ध्यान दें। लव – गलतफहमी या विवाद के कारण रिश्ते में दूरी बढ़ सकती है। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। बातचीत से स्थिति संभालने की कोशिश करें। अविवाहित लोग पुराने रिश्ते की याद से परेशान हो सकते हैं। हेल्थ – तनाव कम करने के लिए ध्यान, योग या गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज कर सकते हैं। संतुलित भोजन और पर्याप्त आराम पर ध्यान दें। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4

Chhattisgarh Crimes

मिथुन – लवर्स आज अचानक कुछ परिस्थितियां बदल या खत्म हो सकती हैं। शुरुआत में इससे तनाव या निराशा होगी, लेकिन आगे नए लक्ष्य और अनुभवों के लिए रास्ता खुलेगा। पुरानी परेशानियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने पर ध्यान दें।

करियर – कुछ सहकर्मी आपके पक्ष में नहीं रहेंगे और अचानक चुनौती सामने आ सकती है। तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय स्थिति अच्छी तरह समझें। धैर्य और सही समय पर लिया फैसला परेशानी से निकाल सकता है। लव – गलतफहमी या अचानक बनी दूरी रिश्ते को प्रभावित कर सकती है। पार्टनर से ईमानदारी से बातचीत करें। अविवाहित लोग पुराने या अधूरे रिश्ते को लेकर भावुक हो सकते हैं, लेकिन आगे नए रिश्ते की संभावना बनेगी। हेल्थ – पूरी नींद लें और खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें। नियमित हल्की एक्सरसाइज और योग से शरीर तथा मन को आराम मिलेगा। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 1

Chhattisgarh Crimes

कर्क – टू ऑफ स्वॉर्ड्स आज दो विकल्पों में से किसी एक को चुनना मुश्किल लग सकता है। मन में उलझन और असमंजस रहेगा। समस्या को टालने के बजाय सही समय पर फैसला लें। भावनाओं और समझदारी दोनों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ें।

करियर – नौकरी बदलने, नया प्रोजेक्ट लेने या टीम से जुड़ी रणनीति पर महत्वपूर्ण फैसला करना पड़ सकता है। अलग-अलग लोगों की सलाह आपको उलझा सकती है। सभी बातों को समझकर शांत मन से फैसला लें। लव – दिल और दिमाग के बीच उलझन हो सकती है। किसी जरूरी विषय पर बातचीत टालने से मामला बिगड़ सकता है। अविवाहित लोग भी रिश्ता आगे बढ़ाने से पहले पूरी स्थिति समझें। हेल्थ – ज्यादा सोचने से नींद और बेचैनी की परेशानी हो सकती है। पर्याप्त आराम करें। योग और ध्यान से तनाव कम करने में मदद मिल सकती है। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 2

Chhattisgarh Crimes

सिंह – सिक्स ऑफ पेंटाकल्स आज दूसरों की मदद करने और जरूरत पड़ने पर मदद मिलने का दिन है। पहले किसी की मदद की थी, तो उसका अच्छा नतीजा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी। अपने अनुभव से दूसरों की मदद करने पर सम्मान मिलेगा।

करियर – बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। नई जिम्मेदारी या किसी तरह का प्रोत्साहन भी मिल सकता है। सहकर्मियों की मदद करने से ऑफिस में आपकी छवि बेहतर होगी। नए प्रोफेशनल संपर्क बनाने के लिए समय अच्छा है। लव – पार्टनर को आपका भावनात्मक सहयोग मिलेगा और रिश्ता मजबूत होगा। अविवाहित लोगों की मुलाकात किसी मददगार और अच्छे स्वभाव वाले व्यक्ति से हो सकती है। हेल्थ – थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है। पौष्टिक भोजन लें और हल्की एक्सरसाइज करें। पुरानी बीमारी है, तो इलाज और जांच में लापरवाही न करें। लकी कलर – वार्म व्हाइट, लकी नंबर – 6

Chhattisgarh Crimes

कन्या – डेथ आज जिंदगी के किसी हिस्से में बड़ा बदलाव हो सकता है। पुरानी आदत, तरीका या ऐसा रिश्ता खत्म हो सकता है जो आगे बढ़ने में रुकावट बन रहा था। शुरुआत में बदलाव मुश्किल लगेगा, लेकिन आगे यही आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

करियर – काम करने के पुराने तरीके बदलने की जरूरत होगी। किसी प्रोजेक्ट, पद या काम करने के तरीके में बड़ा बदलाव हो सकता है। बदलाव को सही तरीके से अपनाने पर नए अवसर मिल सकते हैं। लव – पुरानी गलतफहमियों या खराब रिश्ते से बाहर निकलने की स्थिति बन सकती है। अविवाहित लोगों की मुलाकात ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो उनकी जिंदगी में महत्वपूर्ण बदलाव लाए। पुराने दर्द को पकड़े रहने के बजाय आगे बढ़ें। हेल्थ – गलत आदतों को कम करने और नियमित दिनचर्या अपनाने पर ध्यान दें। पौष्टिक भोजन और अपनी क्षमता के अनुसार एक्सरसाइज करें। लकी कलर – नीयन ग्रीन, लकी नंबर – 5

Chhattisgarh Crimes

तुला – टेन ऑफ कप्स आज परिवार और निजी जीवन में खुशी तथा संतुष्टि महसूस होगी। लंबे समय से जिस सुखद स्थिति का इंतजार था, वह सामने आ सकती है। परिवार और करीबी लोगों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

करियर – लंबे समय से चल रहा कोई प्रोजेक्ट सफल हो सकता है। इससे आपको और टीम को खुशी मिलेगी। ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा। मिलकर काम करने से बड़े लक्ष्य पूरे हो सकते हैं। लव – रिश्ते में स्थिरता और गहरा जुड़ाव रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए गंभीर रिश्ता या विवाह की बात सामने आ सकती है। जीवनसाथी के साथ बिताया खास समय रिश्ते को और मजबूत करेगा। हेल्थ – मानसिक शांति बनी रहेगी। योग, ध्यान और परिवार या दोस्तों के साथ अच्छी गतिविधियों से मन बेहतर रहेगा। लकी कलर – रॉयल ब्लू, लकी नंबर – 8

Chhattisgarh Crimes

वृश्चिक – द हैंग्ड मैन आज जल्दबाजी के बजाय रुककर स्थिति को दूसरे नजरिए से समझना बेहतर होगा। किसी मामले में धैर्य रखना पड़ सकता है। तुरंत लिया फैसला नुकसान दे सकता है, इसलिए समय लेकर सोचें।

करियर – काम में अस्थायी रुकावट या प्रोजेक्ट में देरी हो सकती है। इस समय का इस्तेमाल अपनी स्किल बेहतर करने, नई योजना बनाने और आगे की रणनीति तैयार करने में करें। लव – रिश्ते को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं रहेगी। पार्टनर के नजरिए को समझने की कोशिश करें। भावनाओं में बहने के बजाय शांत और समझदारी से बात करें। हेल्थ – बाहर का जंक फूड कम करें। सुबह हल्की सैर करें। मानसिक तनाव कम रखने के लिए पर्याप्त नींद और आराम लें। लकी कलर – ब्लैक, लकी नंबर – 8

Chhattisgarh Crimes

धनु – फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स आज किसी विवाद में खुद को सही साबित करने की जिद रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकती है। गुस्सा और अहंकार से बचें। अपनी बात रखते समय शब्दों में नरमी रखें।

करियर – ऑफिस की किसी चर्चा को निजी विवाद न बनने दें। मतभेद हो, तो शांति से समाधान निकालें। धैर्य और समझदारी से स्थिति संभल सकती है। लव – गैर जरूरी बहस या गलतफहमी से पार्टनर के साथ दूरी बढ़ सकती है। एक-दूसरे की बात समझें और आरोप लगाने से बचें। जरूरत हो, तो गलती स्वीकार करने में झिझक न रखें। हेल्थ – मानसिक तनाव और बेचैनी से नींद प्रभावित हो सकती है। मेडिटेशन, हल्की एक्सरसाइज और पर्याप्त आराम मददगार रहेगा। लकी कलर – खाकी, लकी नंबर – 7

Chhattisgarh Crimes

मकर – द स्टार आज उम्मीद और आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। पिछले समय में की गई मेहनत के अच्छे नतीजे मिलने शुरू हो सकते हैं। मुश्किल परिस्थितियों में हार न मानने का फायदा मिलेगा। किसी नई शुरुआत या लंबे समय से इंतजार वाली इच्छा के पूरा होने की दिशा बन सकती है।

करियर – लंबे समय से जिस मौके का इंतजार था, वह मिल सकता है। बड़े अधिकारी आपके काम और मेहनत की तारीफ करेंगे। आगे बढ़ने या किसी खास प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका भी मिल सकता है। नए विचार आपको दूसरों से अलग पहचान दिलाएंगे। लव – अविवाहित लोगों की मुलाकात ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो उनकी भावनाओं को समझे। मौजूदा रिश्ते में रोमांस और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। पुराने मतभेद कम हो सकते हैं। हेल्थ – योग, ध्यान और प्रकृति में समय बिताने से अच्छा महसूस होगा। पुरानी स्वास्थ्य परेशानी में सुधार महसूस हो सकता है, लेकिन चल रहा इलाज अपनी तरफ से बंद न करें। लकी कलर – बेज, लकी नंबर – 2

Chhattisgarh Crimes

कुंभ – जस्टिस आज सही और निष्पक्ष फैसला लेना महत्वपूर्ण होगा। पुरानी मेहनत और फैसलों के नतीजे सामने आ सकते हैं। ईमानदारी और साफ सोच के साथ लिया फैसला आगे फायदा और सम्मान दिला सकता है।

करियर – आपकी मेहनत और ईमानदारी का सही मूल्यांकन हो सकता है। कानून या प्रशासन से जुड़े काम में अनुकूल नतीजे मिलने की संभावना है। किसी दस्तावेज या कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने से पहले उसकी सभी शर्तें अच्छी तरह पढ़ें। लव – रिश्ते में साफ बातचीत और बराबरी जरूरी होगी। कोई मतभेद चल रहा है, तो शांत बातचीत से सुलह हो सकती है। अविवाहित लोग नया रिश्ता शुरू करने से पहले दिल और दिमाग दोनों से सोचें। हेल्थ – कोई जरूरी हेल्थ जांच बाकी है, तो उसे टालें नहीं। पर्याप्त नींद और संतुलित भोजन का ध्यान रखें। लकी कलर – चेरी, लकी नंबर – 9

Chhattisgarh Crimes

मीन – ऐस ऑफ पेंटाकल्स आज नया आर्थिक या करियर से जुड़ा अवसर सामने आ सकता है। भविष्य की आर्थिक स्थिति मजबूत करने वाली योजना पर विचार होगा। नया निवेश या आर्थिक फैसला लेने से पहले उसके जोखिम और शर्तें अच्छी तरह जांचें।

करियर – नया प्रोजेक्ट, आगे बढ़ने का मौका या आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है। आपके काम करने के तरीके से अधिकारी और सहकर्मी प्रभावित होंगे। सही योजना और समय का अच्छा इस्तेमाल बेहतर नतीजे दिला सकता है। लव – रिश्ते में नई ऊर्जा और खुशी आएगी। अविवाहित लोगों की जिंदगी में कोई खास व्यक्ति आ सकता है। मौजूदा रिश्ते को आगे बढ़ाने की बात होगी। एक-दूसरे के लक्ष्य समझने से भरोसा मजबूत होगा। हेल्थ – पौष्टिक भोजन और नियमित हल्की एक्सरसाइज करें। ध्यान और मेडिटेशन भी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। लकी कलर – मस्टर्ड येलो, लकी नंबर – 3