छत्तीसगढ़ के जशपुर में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद पहाड़ी कोरवा समुदाय के युवक की हत्या कर दी गई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के जशपुर में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद पहाड़ी कोरवा समुदाय के युवक की हत्या कर दी गई। पिता और बेटे ने पत्थर से सिर कुचल कर उसे मार डाला। हत्या का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

मृतक की पहचान कंदरई, बलादरपाठ के भगुआ राम (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भगुआ राम लकड़ी बेचने आया था। इस दौरान तीनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पिता-बेटे ने भगुआ पर हमला कर दिया।

पंचायत भवन के सामने लगे CCTV कैमरे में हत्या की पूरी वारदात कैद हो गई। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता-बेटे को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ की जा रही है। मामला सन्ना थाना क्षेत्र का है।

पढ़िए हत्या की पूरी कहानी…

जानकारी के अनुसार, सोमवार को भगुआ राम लकड़ी बेचने के लिए सन्ना आया था। शाम को वह पंचायत भवन की ओर जा रहा था, तभी पिता-बेटे उसके पास पहुंचे। सभी शराब के नशे में थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

विवाद के दौरान भगुआ राम ने डंडे से आरोपियों को डराने की कोशिश की। इसी बीच एक आरोपी ने पत्थर उठाकर उसके सिर पर हमला कर दिया, जिस

अस्पताल पहुंचे ने पहले तोड़ा दम

हमले में भगुआ राम गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपी वहां से भाग गए। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसे सन्ना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी पिता और बेटा पुलिस हिरासत में

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पिता और बेटे को हिरासत में लिया।

पंचायत भवन के CCTV में कैद हुई वारदात

वहीं, सन्ना ग्राम पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे में हत्या की पूरी वारदात कैद हो गई। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

से वह जमीन पर गिर पड़ा। भगुआ राम के गिरने के बाद दूसरे आरोपी ने भी उसके सिर पर पत्थर से दो-तीन बार वार किए।