श्री नारायण गुरु सेवा संस्थान के भाई बहन द्वारा सामूहिक श्राद्ध तर्पण पिंडदान सम्पन्न हुआ

Chhattisgarh Crimesगायत्री शक्तिपीठ नवापारा में आज हर वर्ष क़ी भांति इस वर्ष भी हरियाली अमावस्या के दिन “श्री नारायण गुरु सेवा संस्थान” के भाई बहन द्वारा आज सामूहिक श्राद्ध तर्पण एवं पिंडदान के साथ साथ 3 कुण्डीय गायत्री यज्ञ के कार्यक्रम का आयोजन किया गया!

गुरु वंदना के साथ साथ संकल्प कराते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ !इस आयोजन में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओ ने अपनी भूमिका निभाई !

गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र में बुधवार को आयोजित सामूहिक श्राद्ध-तर्पण कार्यक्रम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। गायत्री परिजनों द्वारा वेदमंत्रोच्चारण कर पूजन कराया गया। श्रद्धालुओं ने अपने पितरों का स्मरण कर श्राद्ध तर्पण व पिंडदान किया।

मिशन के कार्यकर्ता श्रीवास्तव जी ने कहा कि श्राद्ध-तर्पण केवल कर्मकांड भर नहीं है, बल्कि यह पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सबसे बड़ा माध्यम है। वही श्री नारायण गुरु सेवा संस्थान के वरिष्ठ आदरणीय श्री शशि कुमार जी ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं।जिनका उद्देश्य द्विगंत पूर्वजो को श्रद्धांजलि देना और उनकी आत्मा क़ी शान्ति के लिए प्रार्थना करना है!श्राद्ध का अर्थ है श्रद्धा से किया गया कर्म जो पितरों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है ऐसा उन्होंने कहा!तत्पश्चात 3 कुण्डीय गायत्री यज्ञ कर पूर्वजो के आत्मशान्ति क़ी प्रार्थना करते हुए “महामृत्युंजय मंत्र” क़ी आहुति प्रदान किए,तत्पश्चात शांतिपाठ के साथ आज के पिंडदान का समापन हुआ !