रायपुर के फाफाडीह चौक स्थित विग और ब्यूटी प्रोडक्ट की दुकान से करीब 7.32 लाख रुपए का सामान लेकर फरार हुए इंटर-स्टेट आरोपी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी दुकान में काम करने के साथ वहीं रहकर उसकी देखभाल करता था। घटना के बाद वह लगातार अपना ठिकाना बदलकर फरार चल रहा था।
मामला गंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, फाफाडीह चौक स्थित ब्लू हैवन विग हब एंड यूनिसेक्स सैलून के संचालक अक्षय कुमार राजवाड़े ने 28 जुलाई को गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दुकान में काम और देखभाल के लिए 18 जुलाई को पश्चिम बंगाल निवासी जमीर मुल्ला (29) को काम पर रखा गया था। वह दुकान में ही सोता था।
दुकान से 70 विग और 28 हेयर एक्सटेंशन गायब
28 जुलाई की रात जमीर मुल्ला अपने साथी कर्मचारी कृष्णा पाल के साथ दुकान में सोया था। रात में कृष्णा पाल की नींद खुली तो जमीर दुकान में नहीं था। सामान की जांच करने पर करीब 70 विग, 28 हेयर एक्सटेंशन विग, ब्यूटी प्रोडक्ट और रियलमी मोबाइल गायब मिला।
दुकान संचालक के अनुसार चोरी हुए सामान में करीब 7 लाख रुपए के विग और हेयर एक्सटेंशन, 7 हजार रुपए का मोबाइल और 25 हजार रुपए के ब्यूटी प्रोडक्ट शामिल थे। कुल सामान की कीमत करीब 7 लाख 32 हजार रुपए बताई गई है।
रिपोर्ट पर गंज थाने में अपराध क्रमांक 229/2026 के तहत धारा 316(4) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
तकनीकी सबूतों से हावड़ा पहुंची पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। शिकायतकर्ता और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ के साथ दस्तावेजों और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान आरोपी के पश्चिम बंगाल के हावड़ा में होने की जानकारी मिली।
जानकारी की पुष्टि के बाद गंज थाना पुलिस की टीम हावड़ा रवाना हुई। वहां स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाकर आरोपी के संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी गई। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने जमीर मुल्ला को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में चोरी की बात कबूली
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
रायपुर के फाफाडीह चौक के विग और ब्यूटी प्रोडक्ट की दुकान से करीब 7.32 लाख रुपए का सामान लेकर फरार हुए अंतर्राज्यीय आरोपी को गंज थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी दुकान में काम करने के साथ वहीं रहकर उसकी देखभाल करता था। घटना के बाद वह लगातार अपना ठिकाना बदलकर फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक फाफाडीह चौक स्थित ब्लू हैवन विग हब एंड यूनिसेक्स सैलून के संचालक अक्षय कुमार राजवाड़े ने 28 जुलाई को गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दुकान में काम और देखभाल के लिए 18 जुलाई को पश्चिम बंगाल निवासी जमीर मुल्ला (29) को काम पर रखा गया था। वह दुकान में ही सोता था।
रात में गायब हुआ आरोपी, दुकान से सामान भी मिला कम
28 जुलाई की रात जमीर मुल्ला अपने साथी कर्मचारी कृष्णा पाल के साथ दुकान में सोया था। रात में कृष्णा पाल की नींद खुली तो जमीर दुकान में नहीं था। सामान की जांच करने पर करीब 70 विग, 28 हेयर एक्सटेंशन विग, ब्यूटी प्रोडक्ट और एक रियलमी मोबाइल फोन गायब मिला। दुकान संचालक के अनुसार चोरी गए सामान में लड़कों के करीब 70 विग और लड़कियों के करीब 28 हेयर एक्सटेंशन विग की कीमत लगभग 7 लाख रुपए थी। इसके अलावा करीब 7 हजार रुपए का मोबाइल और 25 हजार रुपए के ब्यूटी प्रोडक्ट समेत कुल करीब 7 लाख 32 हजार रुपए का सामान गायब था।
रिपोर्ट पर गंज थाने में अपराध क्रमांक 229/2026 के तहत धारा 316(4) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
तकनीकी साक्ष्यों से हावड़ा तक पहुंची पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। प्रार्थी और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ के साथ उपलब्ध दस्तावेजों और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान आरोपी के पश्चिम बंगाल के हावड़ा में होने की जानकारी मिली। इसकी पुष्टि के बाद गंज थाना पुलिस की टीम हावड़ा रवाना हुई। वहां स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाते हुए आरोपी के संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी गई। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने जमीर मुल्ला को पकड़ लिया।
पूछताछ में वारदात में संलिप्तता स्वीकार पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, जिसमें उसने प्रकरण की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी: जमीर मुल्ला पिता मैनती मुल्ला, उम्र 29 वर्ष, निवासी बानीबोंद जगदीशपुर मलिपुल मुल्लापारा, थाना राजापुर, जिला हावड़ा, पश्चिम बंगाल। वर्तमान पता देवारा साकागुउा, थाना आमता, जिला हावड़ा, पश्चिम बंगाल।