छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज (13 सितंबर) प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज (13 सितंबर) प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है।

अगले दो दिनों में भी कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग में कुछ जगह भारी, जबकि बस्तर और दुर्ग संभाग में एक-दो जगह बहुत भारी बारिश दर्ज की गई।

बारिश के बीच जलाशयों में भी पानी की आवक बनी हुई है। शनिवार शाम गंगरेल बांध के 6 गेट खोलकर महानदी में 33 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। प्रदेश के 46 प्रमुख और मध्यम जलाशयों में औसत जलभराव 91.10% पहुंच गया है।

इनमें 7 जलाशय पूरी तरह भर चुके हैं, जबकि 18 में 90% से ज्यादा पानी है। रायपुर में अधिकतम तापमान 30.9°C और पेण्ड्रारोड में न्यूनतम 20.6°C दर्ज किया गया।