मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के दो मामलों का खुलासा किया

Chhattisgarh Crimesमनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के दो मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की दो बाइक बरामद हुई हैं। दोनों की कुल कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली में बाइक चोरी की शिकायतों पर दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए थे। इन मामलों में बीएनएस की धारा 303(2), 3(5) के तहत जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजेंद्र महतो और देवेंद्र भंडारकर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया।

आरोपियों की निशानदेही पर दोनों बाइक बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हीरो स्प्लेंडर प्लस (CG 16 CD 1209) और पल्सर (CG 12 BU 9276) बरामद की। स्प्लेंडर की कीमत करीब 40 हजार रुपए और पल्सर की कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस ने राजेंद्र महतो (38) और देवेंद्र भंडारकर (34) को 17 सितंबर को गिरफ्तार किया। दोनों मनेन्द्रगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने कहा कि चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।