सेवा संकल्प अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस का रक्तदान शिविर, लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimesपूरन मेश्राम/मैनपुर।पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर के मार्गदर्शन में गरियाबंद पुलिस द्वारा 25/9/2026 शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया।शिविर में पुलिस अधिकारियों,जवानों सहित नगर के गणमान्य नागरिकों, युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। पुलिस जवानों ने कतार में खड़े होकर रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के अस्पतालों एवं ब्लड बैंकों में आपातकालीन स्थिति के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, ताकि सड़क दुर्घटना, गंभीर बीमारी या प्रसव के दौरान किसी भी मरीज को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े।

*एसपी का संदेश*
इस अवसर पर एसपी सिरमौर ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गरियाबंद पुलिस जनता की सुरक्षा के साथ साथ उनके स्वास्थ्य और आपातकालीन जरूरतों के लिए सदैव तत्पर है। रक्तदान महादान है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।