खिलेंद्र कुटारे को प्रदेश सक्रिय सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से नामांकित ,अमित रामटेके को मीडिया प्रभारी की मिली जिम्मेदारी
युमेन्द्र कश्यप/मैनपुर। बौद्ध महासभा जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को मजबूत करने एवं सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन के प्रति सक्रियता, समर्पण एवं जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए श्री खिलेंद्र कुटारे के नाम का भारतीय बौद्ध महासभा के सक्रिय सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से नामांकन किया गया।
वहीं संगठन की गतिविधियों, सामाजिक कार्यक्रमों एवं महासभा के संदेशों को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से श्री अमित रामटेके के नाम का जिला समिति के मीडिया प्रभारी के दायित्व के लिए प्रस्ताव रखा गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने दोनों साथियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री दीपक मेश्राम ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री शिव तिरपुड़े, कोषाध्यक्ष श्री रमेश वासनिकर सहित जिला समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में संगठनात्मक एकता, सामाजिक जागरूकता, युवाओं की भागीदारी तथा समाजहित के कार्यों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने भारतीय बौद्ध महासभा के सामाजिक एवं वैचारिक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।