*4 एकड़ मक्का खेत में बिछा,आदिवासी किसान मोतीराम तबाह*
पूरन मेश्राम/मैनपुर।विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापडा़व क्षेत्र के सुदूर वनांचल ग्राम भूतबेड़ा के आदिवासी किसान मोतीराम नेताम पिता आयतू राम नेताम जाति गोड़ पर आफत की बारिश कहर बनकर टूटी है।मोतीराम ने इस साल कर्ज लेकर 6 एकड़ में मक्का की फसल लगाई थी। फसल में दाने भर चुके थे लेकिन पिछले तीन दिन की लगातार मूसलाधार बारिश और तेज हवा से पूरी 4 एकड़ मक्का जमीन में सो गई,तने टूट गए और भुट्टे पानी में डूबकर सड़ने लगे हैं।
पीड़ित किसान मोतीराम ने बताया मैंने खाद और बीज कर्ज मे लिया था। सोचा था मक्का बेचकर घर का खर्च और कर्ज चुकाऊंँगा। अब तो पूरी फसल बर्बाद हो गई। प्रशासन द्वारा सर्वे कराकर मुआवजा दे दे तो कुछ सहारा मिल जाए।पीडित किसान ने जिला के कलेक्टर एवं राजस्व विभाग मैनपुर से मक्का फसल का सर्वे करा कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की माँग किया है।