युमेन्द्र कश्यप/न्यूज डेस्क। कांकेर जिले के बांदे-छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सल डंप बरामद किया है। कांकेर-गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) सीमा से लगे ग्राम दागुनटोला-पुसगटटा के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान यह डंप मिला।
पुलिस के मुताबिक जिला बल, BSF और BDS टीम की संयुक्त टीम सीमावर्ती क्षेत्र में सर्चिंग कर रही थी। इसी दौरान जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में संदिग्ध नक्सल डंप का पता चला। तलाशी लेने पर एक सिंगल बैरल 12 बोर रायफल, एक डबल बैरल 12 बोर रायफल, 11 कारतूस, दो प्रिंटर समेत अन्य नक्सली सामग्री बरामद हुई।
एसपी निखिल कुमार राखेचा ने कहा कि सुरक्षा बलों की टीम रोजाना नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में नक्सलियों के डंप किए गए सामान की तलाश के लिए सर्चिंग कर रही है। लगातार सफलता भी मिल रही है। आगे भी इन इलाकों में सर्चिंग जारी रहेगी।
BSF के दो इंस्पेक्टर टीम कमांडर रहे
संयुक्त अभियान में BSF 94वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर एचएन शर्मा और इंस्पेक्टर हनुमान सहाय मीणा टीम कमांडर के रूप में शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की सघन सर्चिंग लगातार जारी रहेगी।