गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर पूर्व में नक्सल विरोधी अभीयान में शामिल E- 30 टीम के जवानों से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार ऊइके एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री लितेश सिंह ने की चर्चा कर गरियाबंद E-30 के जवान जो कि अब थानों में पदस्थ

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimesगरियाबंद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर पूर्व में नक्सल विरोधी अभीयान में शामिल E- 30 टीम के जवानों से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार ऊइके एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री लितेश सिंह ने की चर्चा कर गरियाबंद E-30 के जवान जो कि अब थानों में पदस्थ है उनकी बैठक लेकर उनके थाना तैनाती के अनुभव एवं कार्य में आने वाली चुनौतियों को सुना, और बेहतर करने के लिए सुझाव जानने हेतु, अधिकारियों ने जवानों से सीधे संवाद किया गया। जवानों से ज्ञात समस्याओं का निराकरण करते हुए अधिकारियों द्वारा पुलिस कार्यप्रणाली, साइबर अपराध नागरिक सुरक्षा, आमजन से बेहतर संवाद एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े दायित्वों को प्रभावी ढंग से निभाने के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया।