केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने दिया स्वच्छता का संदेश, कन्या आश्रम शाला शोभा में चला स्वच्छता अभियान

ग्राम पंचायत शोभा के सरपंच ने लगाई झाड़ू, कन्या आश्रम शाला शोभा में गूंजा स्वच्छ भारत का नारा
पूरन मेश्राम/मैनपुर। सीआरपीएफ कैम्प शोभा के E/211 वीं वाहिनी द्वारा 1अक्टूबर गुरूवार को स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत कन्या आश्रम शाला शोभा में भव्य साफ सफाई एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ के डीआईजी स्वयं उपस्थित रहे। उनके साथ वाहिनी के अधिकारी,जवान,क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,आश्रम शाला के शिक्षक,शिक्षिकाएं एवं छात्राएं बढ़ चढ़कर शामिल हुए।
Chhattisgarh Crimesडीआईजी सीआरपीएफ ने आश्रम परिसर की साफ सफाई की और छात्राओं को स्वच्छता का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है और स्वच्छ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। महात्मा गांधी जी का सपना था स्वच्छ भारत जिसे सीआरपीएफ जवान सीमाओं पर ही नहीं,समाज में भी पूरा कर रहे हैं।ग्राम पंचायत शोभा के सरपंच घनश्याम मरकाम ने कहा कि सीआरपीएफ
E/211 वाहिनी शोभा कैम्प द्वारा कन्या आश्रम शाला में किया गया स्वच्छता अभियान अत्यंत सराहनीय है।

Chhattisgarh Crimesहमारे जवान देश की सीमाओं की रक्षा के साथ साथ हमारे बच्चों में स्वच्छता और संस्कार के बीज भी बो रहे हैं। पूरा क्षेत्र सीआरपीएफ की सेवा कार्य का अभारी है।
Chhattisgarh Crimesऔर हम सब स्वच्छ भारत की संकल्प में सीआरपीएफ के साथ हैं। इस दौरान पूर्व जनपद सभापति मनोज मिश्रा ने कहा कि सुदूर वनांचल में सीआरपीएफ द्वारा इस तरह का कार्यक्रम बच्चों में नई प्रेरणा देता है।डीआईजी साहब का स्वयं शोभा पहुँचना हम सबके लिए गर्व की बात है।इस दौरान आश्रम की छात्राओं ने भी पूरे उत्साह से परिसर,शौचालय रसोई एवं छात्रावास की साफ-सफाई की।

Chhattisgarh Crimes जनप्रतिनिधियों ने सीआरपीएफ के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि जवान देश की सुरक्षा के साथ साथ समाज सेवा में भी अग्रणी हैं।
अंत में सभी छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,आश्रम अधीक्षिका,शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।