ग्राम पंचायत शोभा के सरपंच ने लगाई झाड़ू, कन्या आश्रम शाला शोभा में गूंजा स्वच्छ भारत का नारा
पूरन मेश्राम/मैनपुर। सीआरपीएफ कैम्प शोभा के E/211 वीं वाहिनी द्वारा 1अक्टूबर गुरूवार को स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत कन्या आश्रम शाला शोभा में भव्य साफ सफाई एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ के डीआईजी स्वयं उपस्थित रहे। उनके साथ वाहिनी के अधिकारी,जवान,क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,आश्रम शाला के शिक्षक,शिक्षिकाएं एवं छात्राएं बढ़ चढ़कर शामिल हुए।
डीआईजी सीआरपीएफ ने आश्रम परिसर की साफ सफाई की और छात्राओं को स्वच्छता का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है और स्वच्छ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। महात्मा गांधी जी का सपना था स्वच्छ भारत जिसे सीआरपीएफ जवान सीमाओं पर ही नहीं,समाज में भी पूरा कर रहे हैं।ग्राम पंचायत शोभा के सरपंच घनश्याम मरकाम ने कहा कि सीआरपीएफ
E/211 वाहिनी शोभा कैम्प द्वारा कन्या आश्रम शाला में किया गया स्वच्छता अभियान अत्यंत सराहनीय है।
हमारे जवान देश की सीमाओं की रक्षा के साथ साथ हमारे बच्चों में स्वच्छता और संस्कार के बीज भी बो रहे हैं। पूरा क्षेत्र सीआरपीएफ की सेवा कार्य का अभारी है।
और हम सब स्वच्छ भारत की संकल्प में सीआरपीएफ के साथ हैं। इस दौरान पूर्व जनपद सभापति मनोज मिश्रा ने कहा कि सुदूर वनांचल में सीआरपीएफ द्वारा इस तरह का कार्यक्रम बच्चों में नई प्रेरणा देता है।डीआईजी साहब का स्वयं शोभा पहुँचना हम सबके लिए गर्व की बात है।इस दौरान आश्रम की छात्राओं ने भी पूरे उत्साह से परिसर,शौचालय रसोई एवं छात्रावास की साफ-सफाई की।
जनप्रतिनिधियों ने सीआरपीएफ के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि जवान देश की सुरक्षा के साथ साथ समाज सेवा में भी अग्रणी हैं।
अंत में सभी छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,आश्रम अधीक्षिका,शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।