स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत CRPF 211वीं बटालियन ने किया श्रमदान

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimesयुमेन्द्र कश्यप/मैनपुर। स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत राष्ट्रीयव्यापी श्रमदान कार्यक्रम के तहत 1 अक्टूबर को फिंगेश्वर क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 211वीं बटालियन द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का आयोजन द्वितीय कमान अधिकारी एवं कमांडेंट इंचार्ज-211 बटालियन डॉ. विनोद कुमार टंडन के निर्देशन में किया गया।

अभियान की शुरुआत श्याम कुमारी चौक से हुई, जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जनपद पंचायत, गांधी चौक, बस स्टैंड और मुक्ति धाम होते हुए जय मां जैताई सेवा आश्रम, फिंगेश्वर तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान 211वीं बटालियन के 50 से अधिक जवानों एवं अधिकारियों ने श्रमदान करते हुए सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई की।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष धनराज सूर्यवंशी तथा नगर पालिका पार्षद जगदीश यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने भी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।

इसी क्रम में शासकीय ठाकुर दलगंजन उच्च माध्यमिक विद्यालय, फिंगेश्वर के परिसर में 211वीं बटालियन द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। अभियान में स्थानीय ग्रामीणों की भागीदारी रही और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

जय मां जैताई सेवा आश्रम का स्थापना दिवस भी मनाया गया

अभियान के दौरान जय मां जैताई सेवा आश्रम, फिंगेश्वर का स्थापना दिवस कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार आश्रम की स्थापना 19 जून 1991 को हुई थी। प्रारंभ में यह किराए के भवन में संचालित होता था, जिसे बाद में ग्रामीणों के सहयोग और श्री सुखदेव प्रसाद टंडन (गुरुजी) के प्रयासों से वर्ष 1994 में फिंगेश्वर में स्थापित कर व्यवस्थित रूप से संचालित किया गया।

आश्रम ने समय के साथ पूजा-पद्धति के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं के लिए ज्ञान, पठन-पाठन, खेल-कूद तथा सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाई। आश्रम से शिक्षा प्राप्त कर कई विद्यार्थी आज डॉक्टर, इंजीनियर एवं विभिन्न सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं।

श्री सुखदेव प्रसाद टंडन के निधन के बाद आश्रम की देखरेख एवं संचालन उनके पुत्र श्री ओम शिखर टंडन द्वारा किया जा रहा है। संस्था ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को शहरी क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों से जोड़ने तथा स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्य कर रही है।

समारोह के समापन पर डॉ. विनोद कुमार टंडन ने स्वच्छता को केवल सरकारी अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों और आसपास के परिसर को स्वच्छ रखने के साथ स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।