जांजगीर-चांपा जिले के उच्चभट्ठी गांव में 9 डिसमिल जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी युवक राजकिरण यादव ने अपने बड़े पिता लोचन प्रसाद यादव को धक्का दे दिया। जमीन पर गिरने के बाद उनकी मौत हो गई। मामले में चांपा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, उच्चभट्ठी गांव में करीब 9 डिसमिल जमीन है, जिस पर मकान बना हुआ है। इस जमीन के बंटवारे को लेकर लोचन प्रसाद यादव, गोपी यादव और भरत यादव के परिवारों के बीच विवाद चल रहा था।
गाली-गलौज कर मारपीट का आरोप
इसी विवाद के दौरान राजकिरण यादव हाथ में धारदार ब्लेड लेकर रमेश यादव के घर पहुंचा। आरोप है कि उसने वहां गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए रमेश यादव के साथ मारपीट की।

रमेश यादव के साथ मारपीट होते देखकर उनके पिता लोचन प्रसाद यादव बीच-बचाव करने पहुंचे। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान राजकिरण ने बुजुर्ग को सीने पर जोर से धक्का दे दिया। धक्का लगने से लोचन प्रसाद जमीन पर गिर गए। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।
मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी राजकिरण यादव को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसके बताए स्थान से घटना में इस्तेमाल स्टील का ब्लेड भी जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 105, 296, 351(3) और 333 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।